
झारखंड में आकाशीय बिजली का कहर... चतरा में 3 महिलाओं की मौत, कई लोग घायल
AajTak
झारखंड के चतरा जिले में आकाशीय बिजली गिरने की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं. इनमें तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
झारखंड के चतरा में दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां आकाशीय बिजली गिरने की दो घटनाओं में तीन महिलाओं की जान चली गई. वहीं कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पहली घटना पत्थलगड्डा प्रखंड के बंदरचुआ गांव में हुई, जहां 35 वर्षीय शमा परवीन की मौत हो गई. शमा परवीन महुआ फूल बीनने के लिए खेत की ओर गई थीं, तभी अचानक मौसम खराब हो गया और बादलों के गरजने के साथ आकाशीय बिजली गिर गई. इसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
इस हादसे में उनकी 12 साल की बेटी और 55 वर्षीय भाभी घायल हो गईं. दोनों को तुरंत इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों के अनुसार, घायलों की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है.
यह भी पढ़ें: कौशांबी: आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक किशोरी झुलसी, गांव में पसरा मातम
वहीं दूसरी घटना जेहरा गांव में हुई, जहां 22 वर्षीय कल्याणी देवी और 25 वर्षीय पूनम देवी की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई. दोनों सगी बहनें थीं. दोनों अपने घर के बाहर बैठी थीं, तभी पास के एक पेड़ पर बिजली गिरी और दोनों चपेट में आ गईं.
इस हादसे में पूनम देवी के पति संजय भुइयां भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. उन्हें भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है.
स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि दोनों घटनाएं अचानक मौसम बदलने और तेज आंधी-तूफान के दौरान हुईं. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे या खेतों में जाने से बचें, क्योंकि इस तरह की घटनाएं जानलेवा साबित हो सकती हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि आकाशीय बिजली से बचाव के लिए सुरक्षित स्थानों पर रहना और मौसम खराब होने पर तुरंत शरण लेना बेहद जरूरी है.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








