
‘विदेश में हाथ मिलाते हैं, देश में बांटते हैं’, ईद समारोह से ममता बनर्जी का प्रधानमंत्री मोदी पर हमला
AajTak
कोलकाता में ईद समारोह के दौरान ममता बनर्जी ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए ‘BJP हटाओ, देश बचाओ’ का नारा दिया. उन्होंने कहा कि जो बंगाल को निशाना बनाएगा, नरक जाएगा. वहीं अभिषेक बनर्जी ने एकता और भाईचारे का संदेश दिया.
कोलकाता के रेड रोड पर ईद की नमाज के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और TMC नेता अभिषेक बनर्जी ईद के जश्न में शामिल हुए. लेकिन यह सिर्फ जश्न नहीं था. ममता ने इस मौके को BJP पर जोरदार हमले के लिए भी इस्तेमाल किया. प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है, ऐसे में तमाम राजनीतिक दल हर किसी मंच से राजनीतिक संदेश देने में जुटे हुए हैं.
ममता ने एक ही नारा बार-बार दोहराया, "BJP हटाओ, देश बचाओ." उन्होंने कहा कि यही उनका और उनकी पार्टी का एकमात्र लक्ष्य है. जो लोग बंगाल को निशाना बनाते हैं, उनके बारे में ममता ने कहा, "वो नर्क में जाएंगे." यानी ममता ने साफ कर दिया कि बंगाल के खिलाफ कोई भी कदम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
SIR और नाम काटने का मामला
ममता ने वोटर लिस्ट से नाम काटे जाने का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि SIR यानी मतदाता सूची की जांच के दौरान बहुत से लोगों के नाम काटे गए और वो इसके खिलाफ कोलकाता से दिल्ली तक लड़ती रही हैं. उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया, "अगर आपका नाम कटा है तो मैं लड़ती रहूंगी."
प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा तंज
ममता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधा. उन्होंने कहा, "आप सऊदी अरब जाकर हाथ मिलाते हैं, दुबई जाकर हाथ मिलाते हैं. लेकिन अपने ही देश में भेदभाव करते हैं. आप और आपकी सरकार ही सबसे बड़े घुसपैठिए हैं."

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








