
ओखला विहार: लोगों ने नहीं मनाई ईद, नमाज के बाद ईरान पर हो रहे हमले का जताया विरोध
AajTak
दिल्ली के ओखला विहार इलाके की एक तस्वीर सामने आई है. जहां पर लोगों ने काला रिबन बांधकर नमाज अदा की और ईरान पर हो रहे हमले का विरोध जताया.
दिल्ली के ओखला विहार इलाके में ईद के मौके पर ईरान पर हमले का विरोध देखा गया. इस दौरान लोग हाथ में काला रिबन बांधकर बाबुल इलम (Masjid Babul ILM )में नमाज अदा करते नजर आए. साथ ही नमाज खत्म होने के बाद जमकर इजराइल और अमेरिका के खिलाफ और ईरान के समर्थन में नारेबाजी की गई.
दरअसल, राजधानी दिल्ली के ओखला बिहार इलाके के मस्जिद की कुछ तस्वीरें आई हैं. जहां ईद के मौके पर ईरान पर हुए हमले का विरोध देखा गया. इस दौरान नमाज अदा करने आए लोगों ने हाथों में काला रिबन बांधा और नमाज अदा की. साथ ही इस दौरान लोगों ने अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारेबाजी की.
यह भी पढ़ें: दूध वाली सेवइयां खाकर हो गए बोर? इस ईद पर बनाएं शाही किमामी सेवइयां, हर कोई करेगा तारीफ
काला रिबन बांधकर लोगों ने जताया विरोध
बड़ी संख्या में नमाज के लिए एकत्रित हुए लोगों ने बताया कि ईरान पर जुल्म हो रहा है. उस पर अमेरिका और इजराइल जुर्म कर रहे हैं. खामेनेई को शहीद किया गया. इसी के विरोध में आज हम लोगों ने ईद पर विरोध जताया है और शांतिपूर्वक काला रिबन बांधकर ईरान पर हुए हमले का विरोध किया.
यह भी पढ़ें: बिना मावा सिर्फ 1 चम्मच घी से बनेगा मलाईदार लौकी हलवा, व्रत में उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











