
लाइसेंस बचाने के नाम पर रिश्वत... 1 लाख की घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा गया अधिकारी, लगा गिड़गिड़ाने
AajTak
गांधीनगर में ACB ने म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के क्लास 1 अधिकारी उपेंद्र सुतरिया को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया. मामले में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. अब अधिकारी के संपत्तियों की भी जांच की जाएगी.
गुजरात की राजधानी गांधीनगर में एक बड़े सरकारी अधिकारी को ACB यानी भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो ने रंगेहाथ पकड़ा. अधिकारी का नाम है उपेंद्र सुतरिया, जो गांधीनगर नगर निगम में टैक्स कलेक्टर और इंचार्ज असिस्टेंट म्युनिसिपल कमिश्नर थे. यानी क्लास वन अधिकारी कोई छोटा-मोटा बाबू नहीं. इन्हें 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए उन्हीं के ऑफिस में गिरफ्तार किया गया.
एक व्यापारी गाड़ियों की खरीद-बिक्री का काम करता है. उसने एक गाड़ी बेची थी जिसमें नगर निगम के टैक्स को लेकर कुछ गड़बड़ी हो गई.
अब इस गड़बड़ी को सुलझाना था. लेकिन उपेंद्र सुतरिया ने सुलझाने की बजाय मौका देख लिया. उन्होंने व्यापारी से कहा, "1 लाख रुपये दो, तभी तुम्हारी एजेंसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी. लाइसेंस रद्द नहीं होगा. और यह मामला भी शांत हो जाएगा." यानी साफ धमकी - पैसे दो, वरना तुम्हारा धंधा बंद करवा देंगे.
व्यापारी ने क्या किया?
व्यापारी डरा नहीं. उसने रिश्वत देने से साफ मना कर दिया और सीधे ACB के पास पहुंच गया. ACB ने शिकायत सुनी और जाल बिछाने की तैयारी शुरू की.
कैसे पकड़ा?

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











