
ईरान जंग के बीच कच्चा तेल लाने की पूरी है तैयारी! होर्मुज के आसपास भारत ने भेजे सात जहाज
AajTak
पश्चिम एशिया में ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल का युद्ध बढ़ता जा रहा है. इस कारण भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है. होर्मुज स्ट्रेट पर रुकावट के कारण भारत ने आसपास के समंदर में अपनी नौसेना की तैनाती बढ़ा दी है ताकि व्यापारिक जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जा सके.
पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ता जा रहा है जिसका सीधा और सबसे घातक असर दुनिया की ऊर्जा सुरक्षा पर पड़ रहा है. सबसे अधिक प्रभावित होने वाले देशों में भारत भी शामिल है. जैसे-जैसे होर्मुज स्ट्रेट पर रुकावट बनी हुई है, भारत न केवल अपने व्यापारिक जहाजों की सुरक्षित आवाजाही पर काम कर रहा है, बल्कि भविष्य की इमर्जेंसी हालातों के लिए भी तैयारी कर रहा है.
इस योजना के तहत भारतीय नौसेना कई स्थानों पर अपनी तैनाती बढ़ा रही है. दस दिन पहले उत्तर अरब सागर से भारतीय बंदरगाहों तक जहाजों को एस्कॉर्ट करने के लिए दो टास्क फोर्स तैनात किए गए थे. अब भारतीय नौसेना अरब सागर और ओमान की खाड़ी में अतिरिक्त युद्धपोत तैनात कर रही है.
सूत्रों के मुताबिक, भारतीय नौसेना इस क्षेत्र में लगभग सात जहाजों और लॉजिस्टिक्स सपोर्ट वेसल्स की तैनाती कर रही है. 2019 से चल रहे ऑपरेशन संकल्प के तहत नौसेना के जहाज पहले से ही ओमान की खाड़ी और अदन की खाड़ी में मौजूद हैं. इन तैनातियों का मकसद न केवल एलपीजी और ईंधन ले जाने वाले जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना है, बल्कि भविष्य में किसी भी तैनाती के लिए फारस की खाड़ी के नजदीक रहना भी है.
'होर्मुज संकट से भारत को बहुत बड़ा सबक मिला है'
वरिष्ठ मैरिटाइम एक्सपर्ट, कमोडोर रंजीत राय (सेवानिवृत्त) ने इंडिया टुडे से बातचीत में बताया कि इस संकट से भारत को बहुत बड़ा सबक मिला है. इसके बाद भारत कई विकल्पों पर विचार कर रहा है.
रंजीत राय के अनुसार, भारत की ऊर्जा जरूरतों का 45% हिस्सा खाड़ी क्षेत्र से आता है लेकिन होर्मुज स्ट्रेट बंद है जिससे यह सप्लाई लगभग रुकी हुई है और भारत के पास इसका कोई तात्कालिक विकल्प नहीं है. अब भारत के पास एक रास्ता ये है कि वो या तो पूरब से रूसी तेल खरीदे या फिर पश्चिम से वेनेजुएला और अमेरिका से समुद्री मार्ग के जरिए तेल-गैस ले.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











