
बेटे को देख बेसुध हुए पिता... बोले- आरोपी का एनकाउंटर हो, वाराणसी में BSc छात्र की हत्या पर बवाल
AajTak
वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज में शुक्रवार को बीएससी छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस वारदात के बाद हड़कंप मच गया. पोस्टमार्टम हाउस में बेटे का शव देखते ही पिता बेसुध हो गए. उन्होंने आरोपी के एनकाउंटर तक अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया.
यूपी के वाराणसी में सनसनीखेज वारदात ने झकझोर कर रख दिया. कॉलेज कैंपस में बीएससी सेकेंड ईयर के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. छात्र के पिता देर रात ऋषिदेव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थे. इस दौरान वे बेटे का शव देख बेसुध हो गए. उनके साथ मौजूद लोगों ने उन्हें तैसे-तैसे संभाला. उन्होंने दाह संस्कार करने से इनकार कर दिया. पिता ने कहा कि जब तक आरोपी का एनकाउंटर नहीं होगा, तब तक दाह संस्कार नहीं करेंगे.
दरअसल, उदय प्रताप कॉलेज में शुक्रवार सुबह कैंपस के भीतर छात्र सूर्य प्रताप सिंह को दूसरे छात्र ने गोली मार दी थी. हमलावर ने न सिर्फ गोली चलाई, बल्कि जमीन पर गिरने के बाद भी छात्र पर फायरिंग करता रहा. इस दौरान कॉलेज परिसर में अफरातफरी मच गई और छात्र-छात्राएं इधर-उधर भागने लगी थीं.
इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि घायल छात्र जमीन पर पड़ा है और आरोपी उसके ऊपर चढ़कर दोबारा गोली चलाने की कोशिश कर रहा है.
यह भी पढ़ें: वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र की हत्या के बाद तोड़फोड़, टीचर का सिर फटा-गाड़ियां क्षतिग्रस्त, कैंपस कराया जा रहा खाली
सूर्य प्रताप सिंह बीएससी सेकेंड ईयर का छात्र था. घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी मंजीत चौहान को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके साथी अनुज ठाकुर के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और वारदात के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











