
इम्पैक्ट प्लेयर, मेंटर या बड़ा सरप्राइज! CSK में क्या होगा MS धोनी का रोल, संजू सैमसन की एंट्री से बदले समीकरण
AajTak
IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 के शुरू होने में बस कुछ ही दिनों का समय रह गया है, लेकिन इस सीजन के शुरू होने से पहले सबसे बड़ा सवाल है धोनी को लेकर, आखिर इस मौजूदा सीजन में उनका रोल क्या होगा? चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम में अब वो कहां फिट बैठते हैं.
थाला, कैप्टन कूल, मास्टरमाइंड, माही... ऐसे तमाम नामों से सुशोभित एमएस धोनी 44 साल की उम्र में एक बार फिर अपना जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे. 28 मार्च से IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) का आगाज हो रहा है. धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स से है.
महेंद्र सिंह धोनी को लेकर यह अनुमान है, और इसे अनुमान ही माना जाए कि यह उनका आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है. क्योंकि धोनी का दूसरा मतलब सरप्राइज है, ऐसे में यह बड़ी बात नहीं होगी कि वह आने वाले समय में कुछ और सीजन भी खेलते दिख जाएं.
धोनी खेलें और खूब खेलें यही उनका फैनबेस चाहता होगा, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि इस बार जब संजू सैमसन चेन्नई की टीम में आ गए हैं, और वो खुद भी विकेटकीपर हैं तो अब आगे क्या होगा? वहीं इस टीम में विकेटकीपर का एक विकल्प उर्विल पटेल टीम भी हैं, ऐसे में थाला किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे.
धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम में क्या भूमिका होगी? क्या वो इम्पैक्ट प्लेयर बनकर खेलेंगे, या वो खिलाड़ी के तौर पर रहेंगे, इसे लेकर सवालों के कई धुंध हैं. सवाल सिर्फ खेलने का नहीं है, बल्कि टीम कॉम्बिनेशन का भी है.
ध्यान देने वाली बात यह है कि चेन्नई की टीम की जो फॉलोइंग है, उसकी एक वजह 'ब्रांड धोनी' ही हैं, वो मैदान पर आते हैं उसके बाद जो सैलाब उनके लिए दिखता है, उसका अलग ही क्रेज है. पिछले कुछ सीजन में धोनी ने भले ही टॉप ऑर्डर पर आकर ना खेल रहे हों, लेकिन वो जितनी गेंदें भी खेलते हैं, उस दौरान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग में भी एक स्पाइक (उछाल) देखने को मिलता है.
2023 सीजन के दौरान रवींद्र जडेजा ने एक बयान में कहा था कि जब भी वह CSK के लिए टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करने आते हैं, तो फैन्स उनके जल्दी आउट होने की दुआ करते हैं ताकि माही भाई (धोनी) को बल्लेबाजी करते देख सकें. यह साफ दिखाता है कि धोनी के लिए फैन्स चाहते हैं कि वो ऊपरी क्रम में आए और खेलें.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











