
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में 20 दिन से फंसा ओडिशा का युवक... परिजनों की बढ़ी चिंता, लगाई मदद की गुहार
AajTak
ओडिशा के भुवनेश्वर का रहने वाला एक युवक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में पिछले 20 दिनों से जहाज पर फंसा हुआ है. क्षेत्र में जारी तनाव और हमलों के चलते जहाजों की आवाजाही ठप है. मिडिल ईस्ट संकट के बीच परिवार ने बेटे की सुरक्षित वापसी को लेकर मदद की गुहार लगाई है.
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच समुद्री मार्गों पर संकट गहराता जा रहा है. इसका असर अब भारतीय नागरिकों पर भी पड़ रहा है. ओडिशा के भुवनेश्वर का रहने वाला एक युवक बीते 20 दिनों से खाड़ी क्षेत्र में समुद्र के बीच यानी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसा हुआ है. उसके परिवार वालों की चिंता बढ़ती जा रही है.
भुवनेश्वर के रहने वाले अशोक दीक्षित स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बीच समुद्र में फंसे हुए हैं. यह एरिया दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील समुद्री मार्गों में से एक है, जहां से बड़ी मात्रा में तेल और व्यापारिक जहाजों का आवागमन होता है. लेकिन हाल के दिनों में यहां सुरक्षा हालात बेहद खराब हो गए हैं.
अशोक दीक्षित उन कई भारतीय नाविकों में शामिल हैं, जो अलग-अलग शिप पर तैनात हैं और मौजूदा संकट के चलते समुद्र में ही फंसे हुए हैं. क्षेत्र में जारी संघर्ष और लगातार हो रहे मिसाइल व ड्रोन हमलों के कारण कई कॉमर्शियल शिप की आवाजाही ठप हो गई है. सुरक्षा कारणों से शिप को समुद्र में ही लंगर डालकर रुकना पड़ रहा है.
इस संकट के चलते न केवल अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रभावित हुआ है, बल्कि इन शिप पर मौजूद सैकड़ों नाविकों की जिंदगी भी खतरे में पड़ गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, खाड़ी क्षेत्र में 20 से ज्यादा इंडियन शिप इस समय फंसे हुए हैं, जिन पर सवार टीम लगातार असुरक्षा और अनिश्चितता में है.
अशोक दीक्षित के परिवार के लिए यह समय बेहद मुश्किल है. भुवनेश्वर में रह रहे उनके परिजन लगातार उनकी सलामती को लेकर परेशान हो हैं. परिवार ने सरकार से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द हस्तक्षेप कर अशोक और अन्य भारतीय नाविकों को सुरक्षित बाहर निकाला जाए. परिवार का कहना है कि पिछले 20 दिनों से वे हर पल किसी खबर का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








