
पंजाब पुलिस की कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ 2 गिरफ्तार
AajTak
पंजाब पुलिस ने दो लोगों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है. दोनों की पहचान जैकी कुमार उर्फ जैकी और विकास अरोड़ा के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है.
पंजाब पुलिस ने शनिवार को बताया कि उसने दो लोगों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार हुए दोनों बदमाश एक डकैती की योजना बना रहे थे. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि जैकी कुमार उर्फ जैकी और विकास अरोड़ा को एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने बठिंडा पुलिस के साथ मिलकर चलाए गए एक संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया. डीजीपी ने एक्स पर इस संबंध में एक पोस्ट भी किया है. जिसमें उन्होंने बताया कि ये दोनों कथित तौर पर बठिंडा में एक कारोबारी को लूटने की योजना बना रहे थे.
यह भी पढ़ें: क्या है वो समझौता, जिसके आधार पर राजस्थान से पानी के 1.44 लाख करोड़ मांग रही पंजाब सरकार?
दोनों के पास से दो देसी .32 बोर की पिस्तौलें (मैगज़ीन के साथ) और चार ज़िंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. डीजीपी ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि ये हथियार दिल्ली से मंगाए गए थे. DGP ने आगे बताया कि विकास अरोड़ा का आपराधिक इतिहास रहा है. जिसमें घरेलू हिंसा का एक मामला भी शामिल है.
यह भी पढ़ें: कभी बनीं पंजाबी कुड़ी तो कभी मराठी मुल्गी...भाई की शादी में सारा तेंदुलकर के देसी अवतार, कौन सा लुक आया पसंद?
आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब डीजीपी की तरफ से इस तरह की कार्रवाई की गई है. इससे पहले भी डीजीपी की तरफ से ऐसी कार्रवाई की जा चुकी है और कई को गिरफ्तार किया जा चुका है.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











