
सोनीपत में बड़ा सड़क हादसा! एक के बाद एक टकराए दर्जनों वाहन... लगा लंबा जाम
AajTak
सोनीपत में शनिवार सुबह पड़े घने कोहरे की वजह से एक के बाद एक दर्जनों वाहन आपस में टकरा गए. जिससे हाईवे पर लंबा जाम लगा और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा.
सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-44 पर गन्नौर फ्लाईओवर पर कोहरे के कारण दर्जनों भर से ज्यादा वाहन आपस में टकरा गए. जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया. जानकारी के अनुसार एक ट्रक दिल्ली जाने वाले हाईवे पर अचानक पलट गया और कोहरा होने के कारण उसके पीछे दर्जन भर से ज्यादा वाहन आपस में टकरा गए थे. जिसके कारण नेशनल हाईवे 44 पर लंबा जाम भी लग गया था.
सूचना के बाद औद्योगिक थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और 4 क्रेन की मदद से करीब तीन घंटे की कड़ी मकसद के बाद वाहनों को हटवाया. तब जाकर नेशनल हाईवे 44 को खोला गया. कोहरे के कारण हुए इस हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई थी.
यह भी पढ़ें: UP: सीतापुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार 3 युवकों की मौत
पुलिस ने बताया कि दिल्ली की ओर जा रहे एक ट्रक के अचानक बेकाबू होकर पलट जाने से हादसा हो गया. जिसके बाद उसके पीछे आ रहे वाहन एक-एक कर टकराते गए. हादसे में कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा, हालांकि गनीमत रही कि ट्रक ड्राइवर को केवल हल्की चोटें आईं. हादसे में घंटों तक फंसे वाहन ड्राइवर परेशान रहे.
घंटों जाम में फंसे रहे सैकड़ों वाहन
हादसे के बाद नेशनल हाईवे-44 पर लंबा जाम लग गया. दिल्ली की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और सैकड़ों वाहन ड्राइवर घंटों तक जाम में फंसे रहे. स्थिति इतनी खराब हो गई कि ट्रैफिक पूरी तरह से ठप हो गया. सर्विस लेन से वाहनों को डायवर्ट कर निकला गया.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











