
बांग्लादेश सीमा पर तनाव के बीच सीमावर्ती गांवों में BSF ने शुरू किया खास प्रोग्राम
AajTak
भारत-बांग्लादेश सीमा पर चल रहे तनाव के बीच, बीएसएफ ने सीमा क्षेत्र में समुदाय के विकास और स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के लिए
भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ और बीजीबी के बीच बाड़ लगाने के मुद्दे को लेकर चल रहे तनाव के बीच, बीएसएफ के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर ने "कुमारी प्राथमिक विद्यालय" में बीते दिन एक सिविक एक्शन प्रोग्राम और फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया. इस पहल का उद्देश्य स्थानीय समुदायों में विकास, स्वास्थ्य जागरूकता और युवाओं में खेल कल्चर को बढ़ाना था.
कृष्णानगर सेक्टर बीएसएफ मुख्यालय के डीआईजी संजय कुमार ने इस प्रोग्राम का उद्घाटन किया. इस मौके पर पंचायत समिति हंसखाली के अध्यक्ष, आसपास के स्कूलों के शिक्षक, बगुला सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम, 194वीं बटालियन बीएसएफ के कमांडेंट, बीएसएफ के अधिकारी, जवान, और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए. कार्यक्रम में रामनगर, कुमारी, पखुरिया और बेहरामपुर के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया.
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF को मिली बड़ी कामयाबी, घुसपैठ को किया नाकाम, भारी मात्रा में ड्रग्स जब्त
कई स्कूलों के छात्रों में बांटे गए खेल के सामान
बीएसएफ ने छात्रों और युवाओं में खेल के प्रति प्रेम और शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में खेल सामग्री भी बांटी. प्राथमिक स्कूल पखुरिया, कुमारी, रामनगर (पूर्वपारा), रामनगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और युवाशक्ति क्लब, कुमारी को वॉलीबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट किट, बैडमिंटन रैकेट, स्किपिंग रस्सियों जैसी स्पोर्ट्स प्रोडक्ट्स 239,995 की लागत से बांटी गई. इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को हेल्थ एंटरटेनमेंट एक्टिविटीज में शामिल करना और टीम वर्क और अनुशासन को बढ़ावा देना था.
यह भी पढ़ें: BSF ने पेश की मिसाल, बांग्लादेश में रहने वाली बहन को कराए भारतीय भाई के अंतिम दर्शन

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








