
बांग्लादेश में हिंदू कारोबारी की कंक्रीट के स्लैब से पीट-पीटकर हत्या, शव पर नाचते दिखे हमलावर
AajTak
बांग्लादेश की घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें देखा जा सकता है कि हमलावरों ने हिंदू कारोबारी लालचंद सोहाग को कंक्रीट के स्लैब से जमकर पीटा. और तब तक पीटते रहे, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई. क्रूरता की हदें यहीं नहीं थमीं, हमलावर उसके शव पर नाचते हुए दिखाई दिए. पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को अरेस्ट किया है.
बांग्लादेश की राजधानी ढाका के पुराने इलाके में एक हिंदू कारोबारी लाल चंद सोहाग की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पूरे देश में भारी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है. राजधानी की प्रमुख यूनिवर्सिटी के सैकड़ों छात्र सड़कों पर उतर आए हैं और अंतरिम सरकार की निष्क्रियता के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं.
समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, वीडियो में देखा जा सकता है कि हमलावरों ने सोहाग को कंक्रीट के स्लैब से जमकर पीटा. और तब तक पीटते रहे, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई. क्रूरता की हदें यहीं नहीं थमीं, हमलावर उसके शव पर नाचते हुए दिखाई दिए. ये घटना मिटफोर्ड अस्पताल के सामने हुई, जहां दिनदहाड़े उस पर हमला किया गया. आरोप है कि हमलावर जबरन वसूली करने वाले लोग थे.
बांग्लादेश के प्रथम अलो अखबार के मुताबिक कोतवाली थाने में लाल चंद की बहन मंजूआरा बेगम ने हत्या का मामला दर्ज कराया है, जिसमें 19 नामजद आरोपियों के साथ 15–20 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है. पुलिस ने अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से दो के पास अवैध हथियार भी मिले हैं.
छात्रों का विरोध प्रदर्शन इस घटना के बाद BRAC यूनिवर्सिटी, NSU, ईस्ट वेस्ट यूनिवर्सिटी और ढाका यूनिवर्सिटी सहित कई संस्थानों के छात्र सड़कों पर उतरे और सरकार की विफलता के खिलाफ प्रदर्शन किया. 'किसने इन दरिंदों को हत्या का अधिकार दिया? जैसे नारों से कैंपस गूंज उठे.
BNP कार्यकर्ता वारदात में शामिल
बीडीन्यूज24 ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के युवा मोर्चे के कार्यकर्ताओं के एक समूह ने सोहाग की कथित तौर पर हत्या कर दी. लाल चंद खुद भी BNP का पूर्व कार्यकर्ता था. हालांकि पार्टी ने कहा कि उसने लिंचिंग के 4 आरोपियों को तुरंत पार्टी से निष्कासित कर दिया है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









