
बांग्लादेश में थमा नहीं बवाल... अब रॉक सिंगर जेम्स के कॉन्सर्ट में घुसी उपद्रवी भीड़... ईंट-पत्थर चलाने से मची अफरातफरी
AajTak
बांग्लादेश के फरीदपुर में मशहूर रॉक सिंगर जेम्स उर्फ नागर बाउल के कॉन्सर्ट पर इस्लामिस्ट भीड़ ने हमला कर दिया. स्टेज पर पथराव किया गया, जिसमें ज्यादातर छात्र घायल हुए. हालात बिगड़ने पर प्रशासन के निर्देश पर कॉन्सर्ट रद्द करना पड़ा. जेम्स बाल-बाल बच गए.
बांग्लादेश के फरीदपुर में देश के सबसे बड़े रॉक स्टार जेम्स उर्फ नागर बाउल के कॉन्सर्ट पर शुक्रवार रात इस्लामिस्ट भीड़ ने हमला कर दिया. यह हमला फरीदपुर जिला स्कूल की 185वीं वर्षगांठ के समापन समारोह के दौरान हुआ, जहां जेम्स का कार्यक्रम आयोजित किया गया था.
जानकारी के मुताबिक, जेम्स रात करीब साढ़े नौ बजे मंच पर आने वाले थे. लेकिन कार्यक्रम शुरू होने से ठीक पहले बाहरी लोगों का एक समूह जबरन कार्यक्रम स्थल में घुसने की कोशिश करने लगा. सुरक्षा कर्मियों और आयोजकों द्वारा रोके जाने पर भीड़ उग्र हो गई और स्टेज की ओर पत्थर और ईंटें फेंकनी शुरू कर दीं.
यह भी पढ़ें: Bangladesh Protest Live: उस्मान हादी की कब्र पर जाएंगे तारिक रहमान, आज दाखिल करेंगे नामांकन, पढ़ें बांग्लादेश का अपडेट
हमले में कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं, जिनमें अधिकांश फरीदपुर जिला स्कूल के छात्र बताए जा रहे हैं. हमलावरों ने मंच पर कब्जा करने की भी कोशिश की और सांस्कृतिक कार्यक्रमों और संगीत आयोजनों के खिलाफ नारेबाजी की. हालात इतने बिगड़ गए कि जेम्स को तुरंत वहां से सुरक्षित बाहर निकालना पड़ा.
विरोध के बाद हमलावर पीछे हटे
छात्रों ने भीड़ का विरोध किया, जिसके बाद हमलावर पीछे हटे. हालांकि, कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए रात करीब दस बजे आयोजन समिति के संयोजक डॉ. मोस्तफिजुर रहमान शमीम ने मंच से ऐलान किया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर जेम्स का कॉन्सर्ट रद्द किया जा रहा है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






