
बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की हत्या, भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला
AajTak
बांग्लादेश में बवाल बदस्तूर जारी है. देश में एक और हिंदू शख्स की हत्या करने का मामला सामने आया है. भीड़ ने पीट-पीटकर एक और हिंदू युवक की हत्या कर दी. पुलिस का कहना है कि यह हमला उगाही से जुड़ा हुआ है.
बांग्लादेश में हिंसा बदस्तूर जारी है. देश में एक और हिंदू शख्स की हत्या करने का मामला सामने आया है. भीड़ ने पीट-पीटकर एक और हिंदू युवक की हत्या कर दी है. लेकिन पुलिस का कहना है कि यह हमला उगाही से जुड़ा हुआ है.
डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले के पंशा में बुधवार देर रात ग्रामीणों के एक समूह ने रंगदारी के आरोप में एक हिंदू व्यक्ति को पीट-पीटकर मार डाला. यह घटना बुधवार रात करीब 11 बजे की है. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी है.
बांग्लादेश पुलिस के मुताबिक, मृतक का नाम अमृत मंडल उर्फ सम्राट है, जिसके खिलाफ उगाही और डराने-धमकाने के कई मामले दर्ज हैं. पुलिस का कहना है कि अमृत 'सम्राट बाहिनी' का मुखिया था. अमृत मंडल उर्फ सम्राट (30) हुसैनडांगा के अक्षय मंडल का बेटा है. पुलिस ने सम्राट के एक सहयोगी मोहम्मद सलीम को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से एक पिस्तौल सहित हथियार बरामद किए गए हैं.
डेली स्टार के मुताबिक, पांग्शा सर्कल के सहायक पुलिस अधीक्षक देब्रता सरकार ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा एक व्यक्ति पर हमला किए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पीड़ित की पहचान अमृत मंडल के रूप में हुई है, जिसे सम्राट के नाम से भी जाना जाता था. पुलिस को वह बेहद गंभीर स्थिति में मिला और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.
पुलिस का कहना है कि सम्राट के खिलाफ हत्या सहित दो मामले दर्ज थे. स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि सम्राट कथित तौर पर एक क्रिमिनल गैंग चला रहा था और उगाही में शामिल था. साथ ही अन्य अवैध गतिविधियों में शामिल था. उनका दावा है कि वह लंबे समय से भारत में छिपा था और हाल ही में बांग्लादेश अपने गांव लौटा था.
ग्रामीणों का कहना है कि सम्राट ने कथित तौर पर एक स्थानीय निवासी शहिदुल इसलाम से पैसों की डिमांड की थी. बुधवार रात को वह और उसके कई सहयोगी कथित तौर पर शहिदुल से पैसे उगाही करने उसके घर पहुंचे. जब परिवार ने चोर-चोर कहकर शोर मचाना शुरू किया तो गांववाले इकट्ठा हो गए और सम्राट की पिटाई करनी शुरू कर दी. उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए. सलीम के पास से हथियार बरामद किए गए हैं जिन्हें पुलिस को सौंप दिया गया.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






