
बांग्लादेश बॉर्डर से सटे असम के धुबरी जिले में तनाव, CM हिमंता ने दिया उपद्रवियों के खिलाफ शूट एंड साइट का ऑर्डर
AajTak
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि बांग्लादेश की सीमा से लगे धुबरी जिले में रात में देखते ही गोली मारने के आदेश लागू रहेंगे. क्योंकि यहां पर एक
असम के धुबरी में तनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उपद्रवियों के खिलाफ शूट एंड साइट का ऑर्डर दिया है. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की सीमा से लगे धुबरी जिले में रात में देखते ही गोली मारने का आदेश लागू रहेगा. क्योंकि एक "सांप्रदायिक समूह" अशांति फैलाने की कोशिश कर रहा है, जिसे सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी. आपको बता दें कि रविवार को धुबरी शहर में एक मंदिर के पास मांस के टुकड़े पाए जाने के बाद लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था.
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को स्थिति की समीक्षा करने के लिए धुबरी का दौरा किया. साथ ही सीएम ने कहा कि जिले में रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) और सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया जाएगा. वहीं, धुबरी में सभी अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा. असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि बकरीद के अगले दिन यानि कि 7 जून को जिला मुख्यालय में हनुमान मंदिर के सामने एक गाय का सिर मिला था.
यह भी पढ़ें: असम के गोआलपाड़ा और धुबरी जिलों में आठ बम विस्फोट
इसके बाद हिंदू और मुस्लिम दोनों समूहों ने शांति और सद्भाव की अपील की थी. सरमा ने कहा कि अगले दिन मंदिर के सामने फिर से गाय का सिर रखा गया और रात में पत्थर फेंके गए. सरमा ने कहा कि बकरीद से एक दिन पहले 'नबीन बांग्ला' नामक संगठन ने धुबरी को बांग्लादेश में शामिल करने के अपने उद्देश्य को उजागर करते हुए "भड़काऊ पोस्टर" लगाए थे.
सरमा ने आरोप लगाया कि बकरीद के दौरान पहले भी कुछ लोग गोमांस खाते थे, लेकिन इस बार पश्चिम बंगाल से हजारों मवेशी लाए गए हैं और धुबरी में एक 'नया गोमांस माफिया' उभरा है. जिसने त्योहार से ठीक पहले हजारों जानवरों की खरीद की है. मेरी जानकारी में आया है और मैंने इसकी जांच के आदेश दिए हैं. मैंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे इस मवेशी व्यापार को शुरू करने वाले को गिरफ्तार करें.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.








