
'बांग्लादेशी घुसपैठियों से खाली कराएं दिल्ली...', उपराज्यपाल ने पुलिस को दिया दो महीने का अल्टीमेटम
AajTak
दिल्ली में चुनाव से ठीक पहले उपराज्यपाल वीके सक्सेना का आदेश चर्चा में आया है. एलजी ने बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद दिल्ली पुलिस एक्शन मोड में आ गई है. सभी जिले की पुलिस को अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान कर एक्शन लेने के लिए कहा गया.
बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर दिल्ली पुलिस एक्शन मोड में आ गई है. पुलिस की टीमें एक्टिव हो गई हैं और घुसपैठियों को चिह्नित कर कार्रवाई में जुट गई हैं. सभी जिले की पुलिस को अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान कर एक्शन लेने के लिए कहा गया हैं. क्राइम ब्रांच की टीम भी एक्शन लेगी. पुलिस का कहना है कि गलत पहचान पत्र बनाने वालों पर भी एक्शन लिया जाएगा.
दरअसल, मंगलवार को दिल्ली LG सचिवालय ने मुख्य सचिव और पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिए हैं कि राष्ट्रीय राजधानी में रहने वाले अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. बांग्लादेशी घुसपैठियों को दो महीने के अंदर दिल्ली से बाहर किया जाए.
अब दिल्ली पुलिस अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों पर एक्शन लेने में जुट गई है. सूत्रों के मुताबिक बांग्लादेश बॉर्डर से घुसपैठ करते ही भारतीय पहचान बनवा लिए जाते हैं. दिल्ली में तमाम बांग्लादेशी घुसपैठिये रह रहे हैं, ऐसे में उनके दस्तावेजों की पहचान करना भी चुनौती है. पुलिस का कहना है कि फर्जी पहचान पत्र बनाने वालों पर भी एक्शन लिया जाएगा.
उपराज्यपाल ने क्यों आदेश दिया?
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उपराज्यपाल कार्यालय ने बयान में कहा कि शनिवार को हजरत निजामुद्दीन के उलेमाओं और मुस्लिम वर्ग के एक प्रतिनिधिमंडल ने एलजी वीके सक्सेना से मुलाकात की थी और बांग्लादेश में हिंदू और अल्पसंख्यक समुदायों पर हमले के खिलाफ चिंता जताई थी और हर में घुसपैठियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने का आग्रह किया था, जिसके बाद एलजी ने एक्शन लेने के लिए कदम उठाया है.
'तत्काल रद्द किए जाएं दस्तावेज'

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








