
बांग्लादेशी घुसपैठियों पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, अवैध रूप से रहने वाले 5 लोगों को किया गया डिपोर्ट
AajTak
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की पुलिस ने बांग्लादेशी घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन लिया है. पुलिस ने अवैध रूप से रहने वाले 5 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है और वापस भेज दिया है. द्वारका जिले के डीसीपी के अंकित कुमार के मुताबिक अब तक 500 लोगों का वेरिफिकेशन किया जा चुका है. डीसीपी ने कहा कि उनकी टीम इलाके में कई जगहों पर वेरिफिकेशन कर रही है.
दिल्ली पुलिस ने बांग्लादेशी घुसपैठियों पर एक्शन लिया है. पुलिस ने अवैध रूप से रहने वाले 5 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है और वापस भेज दिया है. द्वारका पुलिस ने बताया कि पांचों बांग्लादेशी नागरिकों को डिपोर्ट कर दिया है. पकड़े गए लोगों में एक महिला समेत दो बच्चे शामिल हैं.
द्वारका के डीसीपी के मुताबिक, अब तक 500 लोगों का वेरिफिकेशन किया जा चुका है. डीसीपी अंकित कुमार ने बताया कि उनकी टीम इलाके में कई जगहों पर वेरिफिकेशन कर रही है. खासतौर पर जो झुग्गी के इलाके में रहते हैं या जहां पर घनी आबादी है, वहां जांच अभियान चलाया जा रहा है और अवैध रूप से रह रहे लोगों की पहचान की जा रही है.
पुलिस विशेष अभियान चला रही है
लगातार वेरिफिकेशन के बीच 1 जनवरी 2025 को द्वारका जिला पुलिस को पता चला कि कुछ संदिग्ध इलाके में घूम रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने उनको रोका और उनके डॉक्यूमेंट की जांच की. इस दौरान पता चला कि उनके पास जो भी डॉक्यूमेंट थे, वह अवैध थे और वो सभी बांग्लादेश के रहने वाले थे, जो यहां गलत तरीके से रह रहे थे. दरअसल, अवैध तरीके से दिल्ली में रह रहे बांग्लादेशी लोगों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली के स्कूलों में अवैध बांग्लादेशी छात्रों को 'नो एडमिशन', शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
अवैध रूप से भारत में दाखिल हुए थे

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.










