
बहराइच... बाहरी लोगों की एंट्री पर बैन, लखनऊ से रखी जा रही नजर, जुमे की नमाज के लिए सिक्योरिटी टाइट
AajTak
उत्तर प्रदेश के बहराइच (Bahraich) में हुई हिंसा के बाद प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है. पुलिस ने अब तक 50 लोगों को गिरफ्तार किया है और 100 से अधिक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. बहराइच को 9 सेक्टर में बांटकर सुरक्षा बढ़ाई गई है. वीडियो फुटेज के माध्यम से उपद्रवियों की पहचान की जा रही है. मुख्यमंत्री कार्यालय लगातार पुलिस और अफसरों से पल-पल की जानकारी ले रहा है.
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले (Bahraich) में हुई हिंसा के बाद प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है. रैपिड रिस्पॉन्स फोर्स के जवान यहां देर रात से ही ड्यूटी पर लगा दिए गए हैं. सुबह नमाज के वक्त काफी भीड़ हो सकती है. इसी को लेकर फोर्स बढ़ा दी गई है. हिंसा प्रभावित क्षेत्रों को 9 सेक्टर में बांटा गया है, जहां पुलिस और प्रशासन की टीमें तैनात हैं. आज जुम्मे की नमाज के कारण बहराइच में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है.
मुख्यमंत्री कार्यालय पुलिस और जिला प्रशासन से लगातार संपर्क में है. इसके लिए यहां एक कंट्रोल रूम बनाया गया है. वीडियो फुटेज के माध्यम से उपद्रवियों की पहचान की जा रही है. पुलिस ने इस पूरे मामले में अब तक 50 लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं 100 से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. डीएम मोनिका रानी और पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बहराइच के हिंसा प्रभावित क्षेत्र महाराजगंज में रूट मार्च किया.
यह भी पढ़ें: 'पुलिस हमें न्याय नहीं दे रही...', बहराइच फायरिंग में जान गंवाने वाले रामगोपाल मिश्रा की पत्नी रोली मिश्रा का आरोप
इस पूरे मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महाराजगंज और शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. इसके अलावा पुलिस कर्मियों द्वारा बनाए गए वीडियो से भी उपद्रवियों की पहचान की जा रही है. प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. जिलाधिकारी ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस पूरी तरह से तैनात है. मुख्यमंत्री कार्यालय से पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों से पल-पल की जानकारी ली जा रही है.
बहराइच में कब और कैसे हुई हिंसा?
बता दें कि बीते रविवार की शाम करीब छह बजे बहराइच के रेहुआ मंसूर गांव का रहने वाला 22 साल का रामगोपाल मिश्रा दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जुलूस में आगे-आगे चल रहा था. ये जुलूस जब महराजगंज बाजार में समुदाय विशेष के मोहल्ले से गुजर रहा था तो नारेबाजी और डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










