
बस ड्राइवर के बेटे हैं KGF स्टार यश, ब्लॉकबस्टर फिल्म के बाद भी पिता ने नहीं छोड़ा काम, एक्टर ने बताई वजह
AajTak
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2022 में यश ने अपने पेरेंट्स के बारे में बात की. उनसे पूछा गया कि क्या अब केजीएफ के सुपर हिट होने के बाद उनके पिता समझते हैं कि यश कितने बड़े स्टार बन चुके हैं? इसपर यश ने जवाब दिया कि उन्हें नहीं लगता कि उनके माता-पिता के लिए कुछ भी बदला है.
केजीएफ के रॉकी भाई और सुपरस्टार यश एक बस ड्राइवर के बेटे हैं. मैसूर में एक्टर की परवरिश हुई थी. यश के सिनेमा में नाम कमाने और फेमस होने के बावजूद उनके पिता बस ड्राइवर के रूप में ही काम कर रहे थे. इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2022 में यश ने अपने पेरेंट्स के बारे में बात की. उनसे पूछा गया कि क्या अब केजीएफ के सुपर हिट होने के बाद उनके पिता समझते हैं कि यश कितने बड़े स्टार बन चुके हैं?
ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद पिता कर रहे थे काम
इसपर यश ने जवाब दिया कि उन्हें नहीं लगता कि उनके माता-पिता के लिए कुछ भी बदला है. उन्होंने कहा, 'मेरे पिता ने मुझे कहा था, तब मेरी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी मेरी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. वो तब भी काम कर रहे थे. उन्होंने कहा था कि आपकी इज्जत आपसे है, आपकी इंडस्ट्री के लिए मिलने वाली नकली है.
अगर मुझे एक सफल स्टार के पिता के रूप में जाना जा रहा है तो ये समय की बात है. कुछ समय के बाद ये बदल भी सकता है. हर शुक्रवार आपको खुद को साबित करना होता है. तो उन्होंने कहा था- हमें इससे दूर रखो, अगर इसकी आदत लग गई तो मुश्किल होगी. मेरे माता पिता मुश्किल से ही मेरी कोई फिल्म इवेंट्स देखने आते हैं. वो कभी मेरे किसी शूट पर नहीं आए हैं. घर पर मेरे दोस्त आज भी मुझे पहले जैसा ही ट्रीट करते हैं. आपका घर पर पहले जैसा ही रहना जरूरी है, नहीं तो आप आगे का नहीं सोच पाते हैं.'
यश को नहीं बॉलीवुड की जरूरत?
इस इवेंट में साउथ की फिल्मों और बॉलीवुड के बारे में खूब बातें हुईं. इस दौरान यश से पूछा गया की क्या बॉलीवुड को उनकी जरूरत है, ना कि यश को बॉलीवुड को. इसपर यश ने कहा कि मैं किसी वुड में भरोसा नहीं करता हूं. मैं कहता हूं कि हम एक ही इंडस्ट्री है. बॉलीवुड नीचे जा रहा है और साउथ हिट हो रहा है इसमें मैं भरोसा नहीं करता हूं. मैं कहता हूं कि हमने अपने सम्मान के लिए इंतजार और मेहनत की है. हमें साथ मिलकर काम करना चाहिए.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








