
बस्ती: 'शादी का वादा कर मुझे मुंबई ले गया, दो लाख में बेचा', लड़की ने सुनाई धोखे की दर्द भरी दास्तां
AajTak
पीड़िता का कहना है कि लड़के ने बहला-फुसलाकर कई बार उसके साथ संबंध बनाए. जब वो शादी की बात करती थी तो आरोपी नजरअंदाज कर देता था. गर्भवती होने पर उसने शादी का भरोसा देकर गर्भपात करा दिया. इसके बाद शादी का दबाव बनाया तो उसने कहा कि पहले हम लोग मुंबई घूमने चलेंगे.
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में प्यार में धोखा देने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती ने अपने प्रेमी पर आरोप लगाया है कि शादी का झांसा देकर वो कई साल शारीरिक संबंध बनाता रहा. शादी की बात करने पर वह मुकर जाता था. घरवालों के दबाव बनाने के बाद शादी करने से पहले वह घुमाने के बहाने मुंबई ले गया. जहां उसे 2 लाख रुपये में बेच दिया. किसी तरह जान बचाकर वह घर लौटी और परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसे सुनकर सभी दंग रह गए.
गौरतलब है कि पीड़िता गोंडा जिले के खोडारे थाना क्षेत्र की निवासी है. वह बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी बुआ के घर में रहती थी. इसी गांव के रहने वाले अनिल से उसका प्रेम प्रसंग हो गया.
कई बार शारीरिक संबंध बनाए युवती का कहना है कि "अनिल ने बहला-फुसलाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए. जब वो शादी की बात करती थी तो अनिल नजरअंदाज कर देता था. इतना ही नहीं, गर्भवती होने पर शादी का भरोसा देकर गर्भपात करा दिया. इसके बाद शादी का दबाव बनाया तो अनिल ने कहा कि पहले हम लोग मुंबई घूमने चलेंगे".
जुहू चौपाटी घुमाने ले गया बताया कि "मुंबई में उसने मुझे 10-15 दिन ठीक से रखा. इसके बाद एक दिन जुहू चौपाटी घुमाने ले गया और कहा कि तुम यहीं रुकना मैं अभी आ रहा हूं, लेकिन वो वापस नहीं आया. इसके बाद मेरे पास एक लड़की और एक लड़का आया. दोनों ने कहा कि मेरे साथ चलो, हमनें तुम्हें 2 लाख रुपये में खरीदा है. किसी तरह वहां से भागकर घर पहुंचने पर परिवार वालों को पूरी बात बताई. इसके बाद घरवालों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई.".
मामले में एडिशनल एसपी, दीपेंद्र चौधरी ने कहा कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. सभी आरोपों की गंभीरता से जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









