
'बसपा ही एकमात्र सच्ची अंबेडकरवादी पार्टी', मायावती ने जताई गरीब विरोधी राजनीति पर चिंता
AajTak
मायावती ने कहा कि बसपा की लड़ाई बहुजन समुदायों का शासन सुनिश्चित करने के लिए है, ताकि गरीब, दलित, आदिवासी, ओबीसी, मुस्लिम और अन्य धार्मिक अल्पसंख्यक सम्मानजनक जीवन जी सकें. उन्होंने पार्टी के सदस्यों से संगठन को मजबूत करने और सभी समुदायों के बीच पार्टी का जनाधार बढ़ाने का आह्वान किया.
बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को दिल्ली में पार्टी के नेताओं की बैठक को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बढ़ती गरीब विरोधी, पूंजीवादी राजनीति, जातिगत और सांप्रदायिक दुश्मनी में बढ़ोतरी पर चिंता जताई.
पार्टी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार बसपा सुप्रीमो ने पार्टी के सदस्यों से 'बहुजन' के लिए लड़ने का आह्वान किया, जिसका अर्थ है बहुमत. साथ ही कहा कि ये लड़ाई मुख्य रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यकों के लिए है.
मायावती ने कहा कि बसपा की लड़ाई बहुजन समुदायों का शासन सुनिश्चित करने के लिए है, ताकि गरीब, दलित, आदिवासी, ओबीसी, मुस्लिम और अन्य धार्मिक अल्पसंख्यक सम्मानजनक जीवन जी सकें. उन्होंने पार्टी के सदस्यों से संगठन को मजबूत करने और सभी समुदायों के बीच पार्टी का जनाधार बढ़ाने का आह्वान किया.
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने जोर देकर कहा कि युवाओं को आंदोलन में शामिल करने की जरूरत है, उन्होंने कहा कि बसपा एक कैडर-आधारित पार्टी है. उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में अमीरों के पक्षधर और गरीब विरोधी दलों के बढ़ते प्रभाव के कारण गरीब, दलित, आदिवासी और ओबीसी आरक्षण जैसे कानूनी अधिकारों को खोने के खतरे में हैं. मायावती ने बसपा को एकमात्र सच्ची अंबेडकरवादी पार्टी बताया. उन्होंने भाजपा, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर कमजोर सामाजिक तबकों के मुद्दों पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









