
बरेली के होटल में वेजिटेरियन डॉक्टरों को पिला दिया चिकन सूप, जानें फिर क्या हुआ
AajTak
यूपी के बरेली के नामी होटल में आयोजित कार्यक्रम में शहर के शाकाहारी डॉक्टरों को चिकन सूप पिला दिया गया. सूप पीने के बाद जब डॉक्टरों को असलियत का पता चला तो हंगामा हो गया. डॉक्टरों ने होटल प्रबंधन को जमकर खरी खोटी सुनाई. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
उत्तर प्रदेश के बरेली के होटल में डॉक्टरों की मीटिंग का आयोजन किया गया. इसमें शाकाहारी डॉक्टरों को होटल में चिकन सूप पिला दिया गया. डॉक्टरों को जब पता चला तो जमकर बवाल हुआ. यह बात धीरे-धीरे पूरे शहर में आग की तरह फैल गई. इस घटनाक्रम के दौरान डॉक्टर और मैनेजमेंट के बीच काफी कहासुनी हुई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
डिनर से पहले दिया गया था सूप
होटल में डॉक्टरों की मीटिंग का आयोजन किया गया था. इसी मीटिंग में डिनर भी रखा गया. स्टार्टर में सभी डॉक्टर को सूप दिया गया. जिन्हें सूप दिया गया, वे सभी शाकाहारी थे, लेकिन उन्हें चिकन सूप सप्लाई कर दिया गया. डॉक्टर को यह बात पता नहीं थी, लेकिन जब डॉक्टरों को भनक लगी कि जो सूप उन्होंने पिया है, वो चिकन सूप है तो हंगामा हो गया. मामले की जांच की गई तो पता चला कि एक वेटर की लापरवाही की वजह से चिकन सूप सर्व कर दिया गया.
इस दौरान यह बात भी चर्चा में रही कि होटल मैनेजर एक अन्य समुदाय का है तो मामले ने और तूल पकड़ लिया. इसके बाद होटल मैनेजमेंट ने डॉक्टर से हाथ जोड़कर माफी मांगी और इस पूरे घटनाक्रम पर लिखित में माफीनामा जारी किया. हालांकि बैठक में मौजूद डॉक्टरों ने होटल मैनेजमेंट के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है. मैनेजमेंट से शिकायत और माफीनामा जारी होने के बाद डॉक्टर इसे साधारण भूल मान रहे हैं.
एक डॉक्टर ने कहा कि मीटिंग के दौरान जब सूप दिया गया तो ये नहीं बताया गया था कि यह नॉनवेज है, लेकिन इसकी जानकारी बाद में हुई तो आपत्ति जताई गई. कई लोगों ने खाना नहीं खाया. मैनेजमेंट से बात की गई उन्होंने देखा कि गलती हो गई है तो माफी मांगी और कहा कि आगे से ऐसा नहीं होगा. अब उसमें क्या कर सकते हैं. आखिर गलती कोई जानबूझकर तो करता नहीं है. मीटिंग में करीब 20-25 डॉक्टर होंगे. हमने मैनेजमेंट से शिकायत की है. मैनेजमेंट ने एक्शन ले लिया है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









