
बरामद किए गए शिमला के बोर्डिंग स्कूल से किडनैप हुए 3 बच्चे, उसी स्कूल में पढ़ा था किडनैपर
AajTak
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से बड़ी खबर सामने आई है. यहां प्रतिष्ठित स्कूल के तीन 11 साल के छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे. छह घंटे की कड़ी जांच के बाद तीनों बच्चों को कोटखाई के चैथला गांव से सुरक्षित बरामद कर लिया गया है. आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में उस समय हड़कंप मच गया, जब नामी स्कूल में पढ़ने वाले तीन बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए. शनिवार को छात्रों को आउटिंग के लिए स्कूल से बाहर ले जाया जाता है. इसके बाद जब तय समय पर तीन बच्चे नहीं लौटे तो सनसनी फैल गई. आनन-फानन में मामले की शिकायत पुलिस से की गई. पुलिस ने तुरंत शहर की मुख्य जगहों सीसीटीवी खंगाले. करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद सुराग मिला तो कोटखाई के चैथला गांव से छात्रों को सुरक्षित तरीके से बरामद कर लिया गया. इसी के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है.
शिमला पुलिस के मुताबिक, देश के नामी स्कूल के तीन 11 साल के छात्र 9 अगस्त को लापता हो गए थे. जांच-पड़ताल के दौरान एक संदिग्ध वाहन को लेकर इनपुट मिला था, जिसके बाद मौके पर टीम ने पहुंचकर तलाशी ली और करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वाहन के साथ चैथला के रहने वाले सुमित सूद नाम के व्यक्ति को पकड़ लिया गया और बच्चों को भी पुलिस ने बरामद कर लिया.
यह भी पढ़ें: Delhi: संतान नहीं थी तो 11 महीने के बच्चे को किया किडनैप, पत्नी ने थाने पहुंचकर लौटाया
सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने जिस सुमित नाम के व्यक्ति को पकड़ा है, उसे ऑनलाइन ट्रेडिंग में नुकसान हो गया था. आर्थिक तंगी से जूझ रहा था, इसी को लेकर उसने ये साजिश रची. आरोपी ने उसी प्रतिष्ठित स्कूल से पढ़ाई भी की है, इसलिए उसे स्कूल के बारे में तमाम बातें पता थीं. उसने बच्चों को लिफ्ट देने के बहाने अपनी कार में बैठाया, फिर उन्हें ऊपरी शिमला के कोटखाई इलाके में ले गया.
इस मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवदीप सिंह के नेतृत्व में की गई. एसएसपी शिमला ने कहा कि अपहरण के इस मामले को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है. इसी के साथ पुलिस जांच में जुटी है. पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज के साथ ही कॉल रिकॉर्ड और कैलिफोर्निया के वर्चुअल नंबर से कॉल को लेकर जांच कर रही है.
क्या है पूरी कहानी?

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









