
बप्पी लहरी ने बीमार होने की खबरों को बताया FAKE, बोले- दुख होता है ऐसी खबरें पढ़कर
AajTak
बप्पी लहरी ने पोस्ट शेयर किया जिसमें लिखा था, 'मीडिया में अपने और अपने स्वास्थ्य के बारे में झूठी खबरों को देखकर दुख हुआ. अपने चाहनेवालों और शुभचिंतकों की दुआओं की वजह से मैं अच्छा हूं. बप्पी दा.' इस पोस्ट के कैप्शन में बप्पी लहरी ने #falsereporting का भी इस्तेमाल किया है.
बप्पी लहरी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ समय पहले खबर आई थी कि वह अपनी आवाज खो चुके हैं. 68 साल के बप्पी ने अब खुद से जुड़ी इन अफवाहों पर बयान जारी कर सफाई दी है. बप्पी लहरी ने कहा कि वह ठीक हैं. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपने बारे में झूठी खबरें सुनकर उन्हें दुख हुआ है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











