
बढ़ गई है Agni-5 Missile की रेंज, 7000 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक कर सकती है हमला
AajTak
भारत की सबसे लंबी दूरी की परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल Agni-V की रेंज अब 7000 किलोमीटर से ज्यादा की जा चुकी है. पहले इसकी रेंज 5000 किलोमीटर थी. डीआरडीओ ने मिसाइल की रेंज बढ़ाने के लिए बेहद आधुनिक तरीका अपनाया है. अब यह मिसाइल पूरे एशिया, यूरोप, आधे से ज्यादा अफ्रीका और आधे ऑस्ट्रेलिया तक मार कर सकती है.
भारत की सबसे लंबी दूरी की परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल Agni-5 की रेंज को बढ़ा लिया गया है. पहले इसकी रेंज 5000 किलोमीटर थी. अब यह 7000 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक मार कर सकती है. भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने मिसाइल में लगे स्टील को हटाकर कंपोजिट मटेरियल लगा दिया था. जिससे मिसाइल का वजन 20 फीसदी से ज्यादा कम हो गया.
रक्षा विभाग के अधिकारियों ने India Today को बताया कि सरकार चाहती थी कि परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम अग्नि-5 मिसाइल की रेंज को बढ़ाकर 7000 किलोमीटर से ज्यादा किया जाए. इसलिए डीआरडीओ ने इस मिसाइल पर फिर से काम किया. अब यह मिसाइल जो रेंज बताई गई थी, उसे हासिल कर सकती है. उम्मीद है कि अग्नि सीरीज की बाकी मिसाइलों के साथ भी यही किया जाएगा.
जैसे- अग्नि-3 (Agni-3 Missile) का वजन 40 टन है लेकिन वह 3000 किलोमीटर तक स्ट्राइक कर सकती है. अग्नि-4 (Agni-4 Missile) सिर्फ 20 टन की है, वो ज्यादा रेंज कवर करती है. मिसाइलों की बढ़ी हुई रेंज का फायदा देश की स्ट्रैटेजिक फोर्सेस कमांड को मिलता है. क्योंकि उनके पास ज्यादा रेंज और ताकत की विभिन्नता होती है. भारत का न्यूक्लियर वेपन प्रोग्राम सिर्फ डेटरेंस की है. यानी पहला हम नहीं करेंगे. लेकिन हुआ तो छोड़ेंगे नहीं.
जल्द ही सेकेंड स्ट्राइक कैपेबिलिटी को भी विकसित किया जाएगा. हाल में हुए अग्नि-5 के एक्सटेंडेड रेंज का परीक्षण कराने की मंशा केंद्र सरकार की थी. इसलिए अग्नि-5 का परीक्षण 5400 किलोमीटर रेंज तक किया गया. टेस्ट सिर्फ इसलिए किया गया था ताकि नए बदलावों की जांच की जा सके. क्योंकि यह मिसाइल पिछली वाली के तुलना में हल्की थी.
Agni-5 एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल है. देश की इकलौती मिसाइल है, जिसकी रेंज में अब रूस के ऊपरी हिस्से से लेकर, आधा अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया का उत्तरी हिस्सा, ग्रीनलैंड तक सब जद में आ जाएगा. इसे डीआरडीओ और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड ने मिलकर बनाया था. अग्नि-5 मिसाइल का वजन 50 हजार किलोग्राम था. इसका वजन 20 फीसदी से ज्यादा कम किया गया है. यह 17.5 मीटर लंबी है. इसका व्यास 2 मीटर यानी 6.7 फीट है. इसके ऊपर 1500 किलोग्राम वजन का परमाणु हथियार लगा सकते हैं.
इस मिसाइल में तीन स्टेज के रॉकेट बूस्टर हैं जो सॉलिड फ्यूल से उड़ते हैं. इसकी गति साउंड की स्पीड से 24 गुना ज्यादा है. यानी एक सेकेंड में 8.16 किलोमीटर की दूरी तय करती है. यह 29,401 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दुश्मन पर हमला करती है. इसमें रिंग लेजर गाइरोस्कोप इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम, जीपीएस, NavIC सैटेलाइट गाइडेंस सिस्टम लगा हुआ है. अग्नि-5 मिसाइल टारगेट पर सटीकता से हमला करता है. अगर टारगेट अपनी जगह से हटकर 10 से 80 मीटर तक भी जाता है तो उसका बचना मुश्किल है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







