
बड़े बेटे ने पेड़ से तोड़ लिया आम तो पिता ने छोटे के साथ मिलकर पीट-पीट कर की हत्या
AajTak
यूपी के गोरखपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. बड़े बेटे ने पेड़ से आम तोड़कर खा लिया तो पिता ने छोटे बेटे के साथ मिलकर पीट-पीट कर हत्या कर दी.
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद मे एक युवक की लाठी डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. घटना गुलरिहा थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव की है.
गांव में आम तोड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी. युवक की पत्नी का आरोप है कि उसके देवर और ससुर ने ही मिलकर उसके पति की हत्या कर दी.
सूचना मिलने पर गुलरिहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. जिस युवक की हत्या की गई है, वह भगवानपुर गांव का निवासी था और उसका नाम सोलई था.
रिपोर्ट के मुताबिक युवक शाम को अपने घर के बरामदे में बैठ कर दो आम तोड़कर खा रहा था, उसी समय युवक के पिता मोहित निषाद अपने छोटे बेटे सुरेंद्र निषाद के साथ पहुंचे और पेड़ से सारा आम तोड़ने लगे. सारा आम को तोड़ते हुए देखकर सोलई ने अपने पिता और भाई को ऐसा करने से मना किया.
आम तोड़ने से मना करने पर भाई और पिता ने मिलकर उसे पीटना शुरू कर दिया, जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया. घायल होने के बाद वो रात को भी घर पर ही रुका और सुबह को उसकी मौत हो गई. युवक की मौत होने के बाद उसकी पत्नी ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पत्नी ने आरोप लगाया कि उसके ससुर और देवर ने मिलकर लाठी और डंडों पीट कर उसके पति की हत्या कर दी.
महिला ने बताया कि उसका पति बेंगलुरु में पेंट और पॉलिश का काम करता है शनिवार को ही कमा कर घर लौटा था. रविवार को उसके साथ यह घटना हो गई. पत्नी ने कहा कि उसके तीन बच्चे हैं.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









