
बड़े पर्दे पर वापसी को तैयार Pooja Bhatt, आर. बाल्की की 'चुप' में आएंगी नजर
AajTak
वेब सीरीज 'बॉम्बे बेगम्स' में एक्ट्रेस एक अहम भूमिका निभाती नजर आई थीं, लेकिन यह सीरीज इतने बड़े स्केल पर रिलीज नहीं हुई थी. अब पूजा भट्टा डायरेक्टर आर. बाल्की की फिल्म 'चुपः रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' से वापसी करने वाली हैं.
एक दशक बीत चुका है, जबसे पूजा भट्टा ने बड़े पर्दे से दूरी बनाई हुई है. फैन्स स्क्रीन पर पूजा भट्टा को देखने के लिए बेताब हो रहे हैं. हालांकि, पिछले साल पूजा ने एक्टिंग की दुनिया में कमबैक किया था. वेब सीरीज 'बॉम्बे बेगम्स' में एक्ट्रेस एक अहम भूमिका निभाती नजर आई थीं, लेकिन यह सीरीज इतने बड़े स्केल पर रिलीज नहीं हुई थी. अब पूजा भट्टा डायरेक्टर आर. बाल्की की फिल्म 'चुपः रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' से वापसी करने वाली हैं. एक्ट्रेस इस फिल्म में सनी देओल, दुलकर सलमान और श्रेया धनवंतरी के साथ नजर आएंगी. अपने इस प्रोजेक्ट को लेकर एक्ट्रेस काफी एक्साइटेड हैं.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











