
बड़े खतरे से बची धरती! पिरामिड व ताजमहल जितना एस्टेरॉयड पृथ्वी के पास से गुजरा
AajTak
एस्टेरॉयड (Asteroid) लंबाई में 318 से 720 फीट के बीच था, जो इसे ताजमहल (Taj Mahal) और गीज़ा के पिरामिड (Giza Pyramids) के आकार जितना बनाता है. ये एक अपोलो क्लास एस्टेरॉयड था.
गीज़ा के पिरामिड (Giza Pyramid) और ताजमहल (Taj Mahal) जितना बड़ा एस्टेरॉयड (Asteroid) धरती के पास से गुजर गया. पहले आशंका जताई गई थी कि इस विशालकाय एस्टेरॉयड से धरती को बड़ा नुकसान हो सकता है. हालांकि, अब एस्टेरॉयड के गुजरने के बाद कहा जा रहा है कि इससे ऐसा कोई खतरा नहीं है. (सभी फोटो- Getty Images) दरअसल, स्पेस एजेंसी नासा (NASA) ने कहा था कि एक विशाल एस्टेरॉयड (Asteroid) रविवार को 18,000 मील प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी के पास से गुजरेगा. इस एस्टेरॉयड का नाम '2008 GO20' रखा गया था. एस्टेरॉयड लंबाई में 318 से 720 फीट के बीच था, जो इसे ताजमहल और गीज़ा के पिरामिड के आकार जितना बनाता है. ये एक अपोलो क्लास एस्टेरॉयड था.
उत्तर प्रदेश के क्रिकेटर रिंकू सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी (RSO) के पद पर नियुक्त किया है. पहले उन्हें बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बनाने की योजना थी, लेकिन विवादों के चलते ये नियुक्ति रद्द हो गई. रिंकू के संघर्ष और सफलता की कहानी प्रेरणादायक है, जो एक सामान्य परिवार से उठकर सरकारी अफसर बने. आइए समझते हैं पूरी कहानी...

इलेक्ट्रिक कारों को लेकर लोगों को हमेशा एक डर सताता है कि क्या हो अगर रास्ते में बैटरी खत्म हो जाए. कई बार इन गाड़ियों को चलाते हुए लगता है कि क्या होता अगर एक पावर बैकअप साथ होता. ऐसा ही एक पावर बैकअप रेंज एक्सटेंडर ईवी में मिलता है. ये टेक्नोलॉजी लोगों को ईवी पर स्विच करने में मदद कर सकती है, लेकिन ये हाइब्रिड से काफी अलग है.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.










