
बड़ा डेलिगेशन लेकर मुंबई पहुंचे ब्रिटिश PM स्टार्मर, माल्या और नीरव मोदी के प्रत्यर्पण पर भी होगी बात!
AajTak
ब्रिटिश प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर दो दिवसीय भारत यात्रा पर बुधवार को मुंबई पहुंच गए हैं. पीएम मोदी के निमंत्रण पर हो रही इस यात्रा का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन के बीच व्यापार, निवेश, और प्रौद्योगिकी संबंधों को मजबूत करना है. शिखर बैठक में विजय माल्या और नीरव मोदी जैसे भगोड़ों के संभावित प्रत्यर्पण पर भी चर्चा हो सकती है.
ब्रिटिश प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर दो दिवसीय भारत यात्रा पर बुधवार को मुंबई पहुंच गए हैं. इस दो दिवसीय यात्रा में भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापार, निवेश, और प्रौद्योगिकी संबंधों समेत द्विपक्षीय साझेदारी के सभी पहलुओं पर चर्चा होगी.
ब्रिटिश पीएम के साथ 100 से ज्यादा व्यापारिक नेताओं, विश्वविद्यालय के कुलपतियों और सांस्कृतिक प्रमुखों का एक बड़ा डेलिगेशन भी भारत आया है. बताया जा रहा है कि शिखर बैठक में विजय माल्या और नीरव मोदी जैसे भगोड़ों के संभावित प्रत्यर्पण पर भी चर्चा हो सकती है.
FTA से 90% टैरिफ हटेगा
ब्रिटिश पीएम की ये यात्रा पीएम मोदी के निमंत्रण पर हो रही है, जहां दोनों भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी की प्रगति का जायजा लेंगे जो जुलाई में भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के साथ निर्धारित 'विजन 2035' के तहत 10 साल के रोडमैप पर आधारित है. इस समझौते को भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता (सीईटीए) के रूप में जाना जाता है जो ब्रिटिश संसद द्वारा अनुमोदन के बाद 90 प्रतिशत से अधिक वस्तुओं से टैरिफ हट जाएगा.
'भारत बनेगा तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था'
भारत पहुंचने के बाद ब्रिटिश पीएम ने कहा कि हमने जुलाई में भारत के साथ एक बड़ा व्यापार समझौता किया था जो किसी भी देश द्वारा किया गया सबसे सुरक्षित समझौता है, लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. उसकी हम आगे बढ़ाएंगे. भारत 2028 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाला है और उसके साथ हमारा व्यापार तेज और सस्ता होने वाला है, ऐसे में अवसरों का लाभ उठाने का कोई विकल्प नहीं है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










