
'बड़ा काम करने दिल्ली जा रहे हैं...', 25 करोड़ की लूट में मास्टरमाइंड कौन? लोकेश से उगलवाए जाएंगे ये राज
AajTak
डीसीपी साउथ-ईस्ट राजेश देव ने बताया कि हम लोग इन्वेस्टिगेशन कर रहे थे. इसी बीच 28 तारीख को इंफॉर्मेशन मिली कि दुर्ग पुलिस को चोरी के मामले में इंट्रोगेशन के दौरान किसी ने बताया कि इसने (लोकेश) अपने साथी से कहा था कि 'दिल्ली बड़ा काम करने जा रहे हैं'.
दिल्ली के ज्वलेरी शोरूम में सबसे बड़ी चोरी ने सबको हैरान कर दिया है. इसका आरोपी लोकेश पुलिस की गिरफ्त में है. पूछताछ में उसने जो प्लानिंग और तरीका बताया उससे पुलिस भी दंग रह गई. उसने बताया कि वो हर बार चोरी में नए लोगों को शामिल करता था. चोरी से पहले दिल्ली के शोरूम में उसने 20 घंटे बिताए थे. इन खुलासों के बाद अब कई सवाल हैं, जिनके जवाब तलाशने में पुलिस जुटी हुई है. इसमें सबसे बड़ा सवाल ये है कि लोकेश ने किससे कहा था कि 'बड़ा काम करने दिल्ली जा रहे हैं'.
इस मामले में डीसीपी साउथ-ईस्ट राजेश देव ने बताया कि हम लोग इन्वेस्टिगेशन कर रहे थे. इसी बीच 28 तारीख को इंफॉर्मेशन मिली कि दुर्ग पुलिस को चोरी के मामले में इंट्रोगेशन के दौरान किसी ने बताया कि इसने (लोकेश) अपने साथी से कहा था कि 'दिल्ली बड़ा काम करने जा रहे हैं'.
हमारे पास भी लोकेश से जुड़ी कुछ जानकारी थी. उसके आधार पर मिलान किया गया तो पता चला कि ये चोरी को अंजाम देने वाला शातिर लोकेश ही है. इसके बाद उसकी ट्रैवल हिस्ट्री और ट्रैवल मोड की जानकारी जुटाई गई. साथ ही एक टीम रायपुर भेजी गई. इस दौरान उसकी लोकेशन भिलाई मिली. इस पर रेड मारी गई. इसमें बिलासपुर पुलिस और दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. बिलासपुर पुलिस वहां पहले पहुंची.
ये शोरूम कैसे लोकेश के निशाने पर आया?
इस सवाल के जवाब में डीसीपी राजेश देव बताया कि लोकेश दो तीन बार यहां आया था. वो रेकी कर चुका था. रिमांड पर लेने के बाद उससे पूछताछ होगी.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










