
बटलर ने माना- IPL से होने वाले फायदे की अनदेखी नहीं कर सकता
AajTak
इंग्लैंड के क्रिकेटर जोस बटलर ने स्वीकार किया कि आईपीएल अनुबंध से होने वाले आर्थिक फायदे की अनदेखी नहीं की जा सकती, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि ईसीबी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के लिए उन्हें आईपीएल से बाहर रहने को कभी नहीं कहा.
इंग्लैंड के क्रिकेटर जोस बटलर ने स्वीकार किया कि आईपीएल (IPL) अनुबंध से होने वाले आर्थिक फायदे की अनदेखी नहीं की जा सकती, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि ईसीबी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के लिए उन्हें आईपीएल से बाहर रहने को कभी नहीं कहा. बटलर भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद स्वदेश लौट गए थे. वह अब सीमित ओवरों की सीरीज के लिए लौटे हैं और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए खेलने के बाद ही जाएंगे.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










