
बजरंग-विनेश को एशियन गेम्स में ट्रायल में छूट पर आज दिल्ली हाईकोर्ट में होगा फैसला
AajTak
दिल्ली हाईकोर्ट पहलवान अमित पंघाल और सुजीत कलकल की याचिका पर शनिवार को सुनाएगा क्योंकि रेसलर्स के ट्रायल रविवार को खत्म हो रहे हैं. हाईकोर्ट ने इस मामले पर फैसला रिजर्व करते हुए कहा था कि हम कुश्ती के विशेषज्ञ नहीं हैं लिहाजा इस बात का फैसला तो नहीं करेंगे कि बेहतर पहलवान कौन है? हम तो सिर्फ यह देखेंगे कि प्रक्रिया का पालन हुआ है या नहीं.
पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया को एशियाई खेलों के लिए ट्रायल के बिना ही मिली सीधी एंट्री को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के इस फैसले के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका पर शनिवार को फैसला आएगा.
दिल्ली हाईकोर्ट पहलवान अमित पंघाल और सुजीत कलकल की याचिका पर शनिवार को सुनाएगा क्योंकि रेसलर्स के ट्रायल रविवार को खत्म हो रहे हैं. हाईकोर्ट ने इस मामले पर फैसला रिजर्व करते हुए कहा था कि हम कुश्ती के विशेषज्ञ नहीं हैं लिहाजा इस बात का फैसला तो नहीं करेंगे कि बेहतर पहलवान कौन है? हम तो सिर्फ यह देखेंगे कि प्रक्रिया का पालन हुआ है या नहीं.
बता दें कि विनेश और बजरंग को एशियन गेम्स के ट्रायल में मिली छूट के खिलाफ पहलवान अमित पंघाल और सुजीत कलकल ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. अमित और सुजीत की इस याचिका पर गुरुवार को पहली सुनवाई हुई थी, जिसमें हाईकोर्ट ने एडहॉक कमेटी से पूछा था कि आखिर किस वजह से बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट को ट्रायल्स से छूट दी गई है. भारतीय कुश्ती महासंघ को 23 जुलाई को पहलवानों के नामों की सूची को ओसीओ को भेजनी है.
विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया को मिली ट्रायल में छूट को लेकर यह सवाल उठ रहे हैं कि कुश्ती संघ ने नियमों को ताक पर रखा है. इसे लेकर साक्षी मलिक ने भी नाराजगी जताई है. साक्षी ने कहा है कि एशियन गेम्स के लिए कुछ पहलवानों को बिना ट्रायल के भेजा जा रहा है, मुझे भी इसके लिए एक ईमेल करने को कहा गया था, लेकिन मैंने साफ इनकार कर दिया. यह पहलवानों में फूट डालने की कोशिश है.
साक्षी समेत 3 पहलवानों के नहीं मिली थी छूट
हालांकि, तदर्थ समिति ने विरोध करने वाले 4 अन्य पहलवानों साक्षी मलिक, उनके पति सत्यव्रत कादियान, जितेंद्र किन्हा और बजरंग की पत्नी संगीता फोगाट को किसी तरह की छूट नहीं दी है. एशियन गेम्स इस बार 23 सितंबर से चीन के हांगझोउ में होने वाले हैं. इसके लिए कुश्ती टीम का चयन करने के लिए ट्रायल 22 जुलाई से होने हैं. तदर्थ समिति ने इन ट्रायल से ठीक 4 दिन पहले यह निर्णय लिया.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








