
बच्चों पर कोरोना का खतरा अधिक या कम? AIIMS डॉक्टर ने दिया जवाब
AajTak
एम्स के डॉक्टर संजय राय ने कहा कि बच्चों को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, बच्चों के पेरेंट्स हमें फोन करके बोल रहे हैं, लेकिन बच्चों को लेकर मैं बतौर पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट यह कह सकता हूं कि तीसरी वेब की ज्यादा संभावना नहीं है.
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच देश में बच्चों पर कोवैक्सीन का ट्रायल शुरू हो गया है. एम्स के डॉक्टर संजय राय जिनकी निगरानी में बच्चों पर कोवैक्सीन का ट्रायल हो रहा है, उन्होंने आजतक से बातचीत में कहा कि आज से 25-30 बच्चों पर वैक्सीन के ट्रायल की स्क्रीनिंग की जा रही है, चरणबद्ध तरीके से ये क्लीनिकल ट्रायल किया जा रहा है. एम्स के डॉक्टर संजय राय ने कहा कि बच्चों के लिए डेटा नहीं है, इसलिए बच्चों के लिए डेटा कलेक्ट किया जा रहा है कि बच्चों के लिए यह वैक्सीन इफेक्टिव और सुरक्षित है या नहीं. बच्चों में रिसर्च के बाद यह देखना होगा कि क्या बच्चों को वैक्सीन देना है या नहीं, देखा जाएगा कि बच्चों में कोरोना वैक्सीन इफेक्टिव है या नहीं.
युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









