
बच्चों के लिए क्यों नहीं है कोरोना वैक्सीन? एक्सपर्ट ने दिया ये जवाब
AajTak
नेशनल सेंटर फ़ॉर डिजीज कंट्रोल के मुताबिक कोरोना के कुल मरीजों में से 4.42 फीसदी मरीज दस साल से कम वाले हैं यानी बच्चे हैं. परीक्षा देने वाले बच्चे भी चपेट में आ रहे हैं. 11 साल के बच्चे से लेकर 20 साल के युवकों का कोरोना बीमारों में हिस्सा 9.79 फीसदी है.
कोरोना काल में अब डरने वाली बात ये है कि बच्चे भी ज्यादा तादाद में इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं. उनको भी टीका देने की जरूरत महसूस हो रही है. सवाल ये कि ऐसे में परीक्षा कितनी जोखिम भरी है. कोरोना की पहली लहर से बच्चे बच गये. माना गया कि उनकी इम्यूनिटी अच्छी है इसलिए उनको खतरा कम है. लेकिन दूसरी लहर के आते आते ये राय भी पलट गई. अब आंकड़े हैरान करने वाले हैं. बच्चे कोरोना की चपेट में आ रहे हैं. हर बीसवां मरीज दस साल से छोटा बच्चा है. नेशनल सेंटर फ़ॉर डिजीज कंट्रोल के मुताबिक कोरोना के कुल मरीजों में से 4.42 फीसदी मरीज दस साल से कम वाले हैं यानी बच्चे हैं. परीक्षा देने वाले बच्चे भी चपेट में आरहे हैं. 11 साल के बच्चे से लेकर 20 साल के युवकों का कोरोना बीमारों में हिस्सा 9.79 फीसदी है. इसी कैटेगरी में सारे बच्चे आते हैं. यानी बच्चे अब कोरोना से बचे नहीं रहे. एक्सपर्ट बताते हैं कि बच्चे पहले एसिम्टोमैटिक थे लेकिन अब उनमें कई लक्षण दिख रहे हैं. जैसे- नाक बंद, पेट दर्द, दस्त, गले में दर्द, थकान और सिरदर्द.
मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.









