
बच्चों की वैक्सीन के लिए उम्मीद... AIIMS दिल्ली में आज से कोवैक्सीन ट्रायल के लिए स्क्रीनिंग
AajTak
कोरोना की तीसरी लहर की चेतावनी के बीच दिल्ली एम्स में भी बच्चों पर कोवैक्सीन का ट्रायल शुरू होने जा रहा है. बताया जा रहा है कि सोमवार से बच्चों की स्क्रीनिंग होगी और उसके बाद फिट पाए जाने पर बच्चों को ट्रायल में शामिल किया जाएगा.
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की चेतावनी के बीच बच्चों की वैक्सीन पर ट्रायल का काम तेजी से चल रहा है. पटना एम्स के बाद अब दिल्ली एम्स में भी बच्चों पर कोवैक्सीन का ट्रायल जल्द शुरू होने वाला है. सूत्रों के मुताबिक, सोमवार से दिल्ली एम्स में बच्चों की स्क्रीनिंग शुरू होगी और फिट पाए जाने पर ही बच्चों को ट्रायल में शामिल किया जाएगा. स्क्रीनिंग के दौरान बच्चों का आरटीपीसीआर और एंटीबॉडी टेस्ट किया जाएगा. इसके बाद ही उनको ट्रायल में शामिल किया जाएगा. अगर किसी बच्चे में एंटीबॉडी मिलती है या फिर कोविड पॉजिटिव आता है तो उसे ट्रायल में शामिल नहीं किया जाएगा. ये ट्रायल अभी 12 से 18 साल की उम्र के बच्चों पर हो रहा है. लेकिन भारत बायोटेक का कहना है कि ट्रायल में सबसे कम उम्र का बच्चा 2 साल का होगा.
युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









