
बंद नहीं होगी पुरानी Mahindra Scorpio, इस बदले नाम से बिकती रहेगी
AajTak
पुराने मॉडल की Scorpio के बाजार में करीब 10 साल से मौजूद होने के बावजूद इसकी डिमांड बनी हुई है. कंपनी हर महीने इसकी करीब 3,000 यूनिट बेचती है. इसलिए कंपनी इसे बंद ना कर अब नए नाम से बाजार में उतारने जा रही है.
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी नई Mahindra Scorpio N लॉन्च कर दी है, फिर भी अगर आपको पुरानी स्कॉर्पियो ही पसंद है तो निराश मत होइए. कंपनी अपनी पुरानी स्कॉर्पियो को बंद नहीं करने जा रही है. बल्कि अब ये बाजारा में एक नए नाम से मिलेगी.
अब कहलाएगी Scorpio Classic पुरानी स्कॉर्पियो अब Scorpio Classic कहलाएगी. इसके दो वैरिएंट में एंट्री-लेवल का नाम S होगा. ये पुरानी स्कॉर्पियो के S3 जैसा ही होगी. जबकि पुरानी स्कॉर्पियो के टॉप मॉडल S11 को भी नई Scorpio Classic सीरीज में लॉन्च किया जाएगा.
गांव में ज्यादा पसंद की जाती है पुरानी Scorpio लोगों के बीच New Scorpio N को लेकर भले दीवानगी हो, लेकिन पुरानी स्कॉर्पियो के भी चाहने वाले कम नहीं है. इसकी खास वजह पुरानी स्कॉर्पियो में मिलने वाली साइड सिटिंग है. इस साइड सिटिंग की वजह से इसमें पीछे भी 4 लोग तक बैठ सकते हैं जिससे छोटे शहरों और गांवों में इसे काफी पसंद किया जाता है. साथ ही फ्लीट सर्विस में भी लोग इस कार को पसंद करते हैं.
पहले से इतनी अलग होगी Scorpio Classic भले पुरानी स्कॉर्पियो बंद नहीं हो रही, लेकिन इसमें समय के साथ कुछ बदलाव होने जा रहे हैं. जैसे कि इसका ग्रिल और फ्रंट बंपर थोड़ा चेंज होगा. लोगों को 7 और 9 सिटिंग का ऑप्शन मिलेगा. इसमें 2.2 लीटर का डीजल इंजन होगा जो 140hp की पॉवर जेनरेट करेगा. इसमें 6-स्पीड वाला मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा. ये कार अब पहले की तरह 4x4 ड्राइव और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ नहीं आएगी.
इतनी होगी पुरानी स्कॉर्पियो की कीमत कंपनी ने New Scorpio N को काफी प्रीमियम कैटेगरी में रखा है. इसलिए Scorpio Classic का Price Range 10 लाख रुपये के आसपास हो सकता है. बाजार में करीब 10 साल से मौजूद होने के बावजूद इसकी डिमांड बनी हुई है. कंपनी हर महीने पुराने मॉडल की करीब 3,000 कारों को बेचती है.
ये भी पढ़ें:

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











