
बंदूक की नोक पर कुरियर कंपनी के ऑफिस में लूट, CCTV में कैद हुई वारदात
AajTak
आसनसोल के रानीगंज इलाके में बंदूक की नोक पर तीन बदमाशों ने कुरियर कंपनी के ऑफिस में लूट की. लूट की घटना ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है. फिलहाल पुलिस तीनों बदमाशों का पता लगाने में जुटी हुई है.
पश्चिम बंगाल के आसनसोल में बंदूक की नोक पर बदमाशों ने कुरियर कंपनी के ऑफिस में लूट की. उन्होंने वहां से एक लाख रुपये उठाए और फरार हो गए. मामला रानीगंज थाना क्षेत्र के रामबगान इलाके का है. लूट की यह घटना ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है.
दिनदहाड़े हुई लूट की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. खासतौर पर व्यापारी इस घटना के बाद से काफी डरे हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार रात 9 बजे की है. तीन नकाबपोश बदमाश रानीगंज के रामबागान इलाके में स्थित एक कुरियर के ऑफिस में आ धमके. उन्होंने बंदूक की नोक पर स्टाफ के एक आदमी को पकड़ लिया. फिर तीन में से दो बदमाशों ने काउंटर से कैश निकाला. इसके बाद तीनों बदमाश वहां से फरार हो गए.
बदमाशों के जाते ही ऑफिस के कर्मचारियों ने पुलिस की सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची. सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. लेकिन तीनों बदमाशों ने चेहरे ढके हुए थे. जिसके उनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. फिलहाल पुलिस तीनों की पहचान करने में जुटी हुई है.
कुरियर कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि बदमाशों ने उनके ऑफिस से 1 लाख रुपये का कैश लूटा है. पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है ताकि बदमाशों का कुछ सुराग मिल सके. फिलहाल मामले में जांच जारी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.











