
बंगाल BJP अध्यक्ष बोले- सौरव गांगुली के टीएमसी में शामिल होने पर कोई आपत्ति नहीं
ABP News
हाल ही में हुए बंगाल चुनाव में बीजेपी गांगुली को अपनी ओर लाने की कोशिश में थी. उस समय गांगुली ने राजनीति में आने से साफ इनकार कर दिया था. बीजेपी चाहती थी कि गांगुली ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ें.
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 8 जुलाई गुरुवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली के आवास का दौरा किया और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. इसके बाद अब पश्चिम बंगाल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष का कहना है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को टीएमसी से सांसद बनाए जाने पर बीजेपी को कोई आपत्ति नहीं है. दिलीप घोष ने अब उन अटकलों को हवा दी है जो सिर्फ एक कानाफूसी थी और अब उनके बयान के माध्यम से सार्वजनिक हो गई है. उन्होंने कहा, 'आमतौर पर राजनेता राजनीतिक लाभ के बिना कुछ भी नहीं करते हैं. सौरव पश्चिम बंगाल के प्रतीक हैं. यह अच्छा है कि ममता बनर्जी ने उनसे उनके जन्मदिन पर मुलाकात की है. उन्हें राजनीति से बाहर के मशहूर लोगों का ख्याल रखना चाहिए और उन्हें भी सम्मानित किया जाना चाहिए.'More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












