
बंगाल में SIR पर बवाल... तनाव से जान गंवाने वाले पीड़ित परिवारों की मदद करेगी TMC
AajTak
पश्चिम बंगाल में एसआईआर की प्रक्रिया की वजह से लगातार लोग डरे हुए हैं. कुछ दिन पहले ही दक्षिण 24 परगना के भांगर में एक अधेड़ व्यक्ति ने इस डर में अपनी जान दे दी कि उसका नाम वोटर लिस्ट से कट जाएगा.
तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने पश्चिम बंगाल में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया से जुड़ी चिंता और तनाव की वजह से कथित तौर पर जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है.
इस संबंध में टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के निर्देश पर विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो प्रभावित परिवारों से व्यक्तिगत रूप से मिल रही हैं. ये नेता न केवल भावनात्मक सहारा दे रहे हैं, बल्कि नियमित संपर्क बनाए रखते हुए हर संभव व्यावहारिक और प्रशासनिक मदद भी पहुंचा रहे हैं. इस अभियान का उद्देश्य शोकग्रस्त परिवारों को अकेला महसूस न होने देना और उनके दर्द में साथ खड़ा होना है.
एक टीएमसी नेता ने कहा कि ये नेता व्यक्तिगत रूप से उन परिवारों से मिलेंगे, जिनके परिजनों ने कथित तौर पर आत्महत्या की या SIR से जुड़े तनाव और चिंता के चलते जान गंवाई. वे इन परिवारों के साथ नियमित संपर्क में रहेंगे और राष्ट्रीय महासचिव के निर्देशानुसार हर तरह की मदद पहुंचाएंगे.
पार्टी नेता के अनुसार, यह जनसंपर्क अभियान इसलिए चलाया जा रहा है ताकि शोकाकुल परिवारों को भावनात्मक और व्यावहारिक दोनों तरह का सहारा मिल सके.
टीएमसी का आरोप है कि चुनाव आयोग द्वारा शुरू की गई SIR प्रक्रिया से पैदा हुई अफरातफरी ने कई लोगों को मानसिक परेशानी में धकेल दिया. बीजेपी ने इस आरोप को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताकर खारिज कर दिया है.
बता दें कि बंगाल में यह प्रक्रिया तनाव का कारण बन गई है. TMC का आरोप है कि BJP इस प्रक्रिया का इस्तेमाल वोटरों की संख्या कम करने के लिए कर रही है. वहीं बीजेपी का कहना है कि यह महज अफवाह है. इस प्रक्रिया से वोटर लिस्ट को सही बनाए रखने की कोशिश की जा रही है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










