
बंगाल में सड़क हादसा, कार और बस की टक्कर में 4 लोगों की मौत, CM ममता ने किया मुआवजे का ऐलान
AajTak
पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ. यहां एक कार और बस की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई. सीएम ममता बनर्जी ने मृतकों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान किया है.
पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में एक कार की बस से टक्कर हो गई. इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई. इस हादसे पर सीएम ममता बनर्जी ने शोक जताया है और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का ऐलान किया है.
एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि यह हादसा सुबह करीब 7.15 बजे मारिशदा इलाके में नेशनल हाईवे-116 पर हुआ. यहां दीघा से कोलकाता जा रही बस की सामने आ रही कार से टक्कर हो गई. उन्होंने बताया कि कार में सवार चारों लोगों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
पुलिस कर रही मामले की जांच
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारी ने बताया कि हम ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कार चलाने वाला ड्राइवर नशे में था या नहीं. उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जाएगी.
सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
वहीं इस घटना पर शोक जताते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की है. उन्होंने एक्स पर लिखा, "मुझे यह जानकर दुख हुआ कि आज सुबह पूर्व मेदिनीपुर के मारिश्दा में एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई. मैं पीड़ितों के परिवारों, रिश्तेदारों और दोस्तों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं. जिला प्रशासन हरसंभव मदद करेगा. राज्य सरकार पीड़ित परिवारों को आर्थिक मुआवजा भी देगी.''

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








