
बंगाल में राज्यपाल और BJP में ठनी! कल दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं गवर्नर
AajTak
बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस गुरुवार रात दिल्ली दौरे पर निकले. वो शुक्रवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं. राज्यपाल ने रात करीब सवा आठ बजे कोलकाता से उड़ान भरी. कहा जा रहा है कि राज्यपाल से स्थानीय बीजेपी के नेता खुश नहीं हैं.
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को गुरुवार को दिल्ली बुलाया गया है. रात 8 बजे की फ्लाइट से राज्यपाल दिल्ली के लिए निकले. वो शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात और बैठक कर सकते हैं. धनखड़ इससे पहले बंगाल के गवर्नर रहे हैं. कहा जा रहा है कि राज्यपाल बोस की कार्यशैली से बंगाल बीजेपी के नेता खुश नहीं हैं. आज ही राज्यपाल ने सीएम ममता बनर्जी की मौजूदगी में अपने भाषण के आखिरी में TMC का 'चुनावी नारा' दिया है. बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर राज्यपाल को गुमराह करने का आरोप लगाया है.
बता दें कि गुरुवार को राज्यपाल ने राजभवन में Hate khori यानी अक्षरभ्यास रस्म का आयोजन किया था, इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल हुई थी. हालांकि, बंगाल बीजेपी से कोई नेता कार्यक्रम में नहीं पहुंचा है. इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में तमाम तरह की चर्चाएं हो रही हैं. राज्य की सियासत का माहौल भी गरमा गया है.
'जय बांग्ला' बोलकर किया भाषण समाप्त
इस बीच, सूत्रों का कहना है कि बंगाल बीजेपी ने आज के कार्यक्रम में राज्यपाल के अभिभाषण पर आपत्ति जताई है. नए राज्यपाल ने बंगाली में 'जय बांग्ला, जय हिंद' कहकर अपना भाषण समाप्त किया. बता दें कि 'जय बांग्ला' का इस्तेमाल ममता बनर्जी और टीएमसी ने राज्य में 2021 के विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा के 'जय श्री राम' नारे के खिलाफ दिया था. हालांकि, राज्यपाल कार्यालय के सूत्रों का कहना है कि गवर्नर के दिल्ली दौरे का प्लान 2 सप्ताह पहले से प्रस्तावित था.
हंसी का पात्र बनाने में जुटी हैं ममता बनर्जी: शुभेंदु
बीजेपी नेता और नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने राजभवन में बंगाल के राज्यपाल के समारोह पर प्रतिक्रिया दी है. शुभेंदु अधिकारी ने कहा- वह (राज्यपाल) कल नई दिल्ली में कुछ लोगों से मिलेंगे. वे वहां बताएंगे कि 'Hate khori' की अवधारणा कुछ अलग है. बच्चे या अनपढ़ लोग इस Hate khori का संचालन करते हैं, लेकिन राज्यपाल को पश्चिम बंगाल के कई लोगों की तुलना में कई भाषाओं का ज्ञान है. गवर्नर को शिक्षाविद्, लेखक और राष्ट्रवादी के रूप में जाना जाता है. चुनाव बाद हिंसा के दौरान वे डेलिगेशन की टीम का हिस्सा थे. राज्यपाल को ड्रामेबाज, झूठी और लेडी किम ममता बनर्जी गुमराह कर रही हैं, ताकि संवैधानिक गरिमा हंसी का पात्र बन जाए. हम भाजपा और मैं विपक्ष के नेता के रूप में किसी पर निर्भर होकर काम नहीं करते हैं. हम देश के सबसे बड़े राष्ट्रीय राजनीतिक दल हैं.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






