
बंगाल: मंत्री की करीबी के घर मिले 20 करोड़, TMC ने किया किनारा, बीजेपी नेता बोले- ये तो बस ट्रेलर है
AajTak
अर्पिता मुखर्जी के घर मिले 20 करोड़ रुपये ने बंगाल की राजनीति में उबाल ला दिया है. शिक्षा घोटाले की आंच राज्य के मंत्री पार्थ चटर्जी तक पहुंच गई है. अभी के लिए टीएमसी ने खुद को इस घोटाले से दूर कर लिया है.
पश्चिम बंगाल में शिक्षा भर्ती घोटाले की आंच राज्य सरकार में बैठे मंत्रियों तक आ गई है. शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी माने जाने वालीं अर्पिता मुखर्जी के घर पर ईडी का छापा पड़ा है. 20 करोड़ के करीब कैश बरामद कर लिया गया है. पार्थ के घर पर भी कई घंटों की छापेमारी चली है. लेकिन इस पूरे विवाद से टीएमसी ने खुद को दूर कर लिया है. जो विवाद पार्टी और सरकार के लिए किरकिरी का सबब बन सकता है, उस मुद्दे से बचने की जद्दोजहद अभी से शुरू कर दी गई है.
टीएमसी ने एक आधिकारिक बयान जारी खुद को इस घोटाले से दूर कर लिया है. कहा गया है कि टीएमसी का इन पैसों से कोई लेना देना नहीं है. जांच में जिनके भी नाम सामने आए हैं, जवाब देना उनका और उनके वकीलों का काम है. टीएमसी अभी पूरे मामले को करीब से देख रही है. समय आने पर प्रतिक्रिया दी जाएगी. अब ममता की पार्टी ने तो ये कह पल्ला झाड़ लिया, लेकिन बंगाल में बीजेपी ने इसे बड़ा मुद्दा बनाने में जरा भी देरी नहीं की. बीजेपी नेता शुभेंदू अधिकारी ने ट्वीट कर कहा कि अर्पिता मुखर्जी के घर से 20 करोड़ रुपये मिले हैं. वे पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी हैं. जानकारी तो ये भी मिली है कि ये पैसा शिक्षा मंत्रालय के एनवेलप में पड़ा मिला है. उस एनवेलप पर भी राष्ट्रीय स्मारक का लोगो प्रिंट किया हुआ है. क्या ये मामले का सिर्फ एक छोटा सा हिस्सा है?
शुभेंदू ने एक और ट्वीट कर ये भी दावा कर दिया है कि अभी तक फिल्म शुरू हुई है, ये सिर्फ एक ट्रेलर है. उनका ट्वीट बताने के लिए काफी है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी कई बड़े खुलासे हो सकते हैं.
वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदारी ने तो इसे बंगाल का मॉडल बता दिया है. उनके मुताबिक टीएमसी ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. उनकी सरकार ने अवैध तरीके से नकदी की चोरी करने वाला मॉडल चलन में ला दिया है. बंगाल के दूसरे नेताओं ने इस मुद्दे पर ट्विटर राजनीति शुरू कर दी है और लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर देखने को मिल रहा है.
अब जिस मामले में ईडी ने ये पूरी कार्रवाई की है, असल में इसके निर्देश तो कलकत्ता हाई कोर्ट ने दिए थे. इसी वजह से इस समय टीएमसी भी सीधे-सीधे बीजेपी या फिर सरकार पर हमला नहीं कर सकती है. जानकारी के लिए बता दें कि कुछ समय पहले हाई कोर्ट ने इस पूरे घोटाले की जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को दी थी. सीबीआई ने अपनी तरफ से सवाल-जवाब का सिलसिला शुरू भी किया, लेकिन तब इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का एंगल भी सामने आ गया. ऐसे में तब इस केस के साथ ईडी भी जुड़ गई और अर्पिता से लेकर पार्थ तक, कई हाई प्रोफाइल लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं. इस घोटाले की आंच सिर्फ अर्पिता या पार्थ तक सीमित नहीं है, बल्कि माणिक भट्टाचार्य, आलोक कुमार सरकार, कल्याण मॉय गांगुली जैसे नाम भी शामिल हैं.
लेकिन जांच का सबसे बड़ा केंद्र अर्पिता मुखर्जी बनी हुई हैं क्योंकि उनके यहां 20 करोड़ कैश बरामद हो गया है, 20 फोन भी जब्त किए गए हैं. अब उनके यहां ये सब मिलना मंत्री पार्थ चटर्जी को भी मुश्किल में डाल गया है. जितने सबूत अर्पिता के खिलाफ मिल रहे हैं, उतने ज्यादा सवाल पार्थ से पूछने की तैयारी है. इसका सबसे बड़ा कारण ये है कि अर्पिता और पार्थ को कई मौकों पर साथ देखा गया है. उनकी कई तस्वीरें भी इस समय चर्चा का विषय बनी हुई हैं. 2019 में तो पार्थ चटर्जी की दुर्गा पूजा में तो अर्पिता को ब्रॉन्ड फेस बना दिया गया था.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.








