
बंगाल: बागी राजीव बनर्जी पर BJP नेता सौमित्र खान का वार- 'कुकुर जैसे रहना है तो लौट जाएं TMC'
AajTak
विधानसभा चुनाव में बीजेपी की हार के बाद कई नेताओं ने अलग-अलग बयान देने शुरू कर दिए हैं, तो वहीं चुनाव के वक्त तृणमूल कांग्रेस से आए नेताओं के घर वापसी के कयास लगाए जा रहे हैं. इस बीच भारतीय जनता पार्टी के नेता सौमित्र खान ने ऐसे नेताओं पर निशाना साधा है और उनकी तुलना कुत्तों से कर दी है.
पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. विधानसभा चुनाव में बीजेपी की हार के बाद कई नेताओं ने अलग-अलग बयान देने शुरू कर दिए हैं, तो वहीं चुनाव के वक्त तृणमूल कांग्रेस से आए नेताओं के घर वापसी के कयास लगाए जा रहे हैं. इस बीच भारतीय जनता पार्टी के नेता सौमित्र खान ने ऐसे नेताओं पर निशाना साधा है और उनकी तुलना कुत्तों से कर दी है. बंगाल से नई दिल्ली रवाना होने से पहले सौमित्र खान ने कहा कि हमें दिल्ली में कुछ काम है, साथ ही बंगाल में आगे की राजनीतिक लड़ाई लड़ने के लिए हम केंद्रीय नेतृत्व का आशीर्वाद लेने जा रहे हैं. बागियों पर किया पलटवार... टीएमसी से बीजेपी में आए राजीव बनर्जी ने हाल ही में केंद्रीय नेतृत्व पर सवाल खड़े किए और टीएमसी में वापसी के संकेत दे दिए. इस मसले पर सौमित्र खान ने कहा कि जो लोग बीजेपी से वापस टीएमसी में जाना चाहते हैं, कुछ भी नहीं है उनको... कुकुर जैसे बनने के लिए जाना चाहते हैं तो जाएं. लेकिन बीजेपी लड़ाई करेगी. जब उनसे सवाल हुआ कि क्या वो ये राजीव बनर्जी के लिए कह रहे हैं, तो बीजेपी नेता ने कहा कि राजीव बनर्जी के लिए नहीं बोल रहे हैं, बल्कि जो भी नेता जाना चाहता है उसके लिए बोल रहे हैं.
युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









