
बंगाल पर बोले ओवैसी- मेरे निशाने पर मोदी-ममता दोनों, मुझे अछूत समझती हैं सेक्युलर पार्टियां
AajTak
पश्चिम बंगाल के चुनावी संग्राम में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी एंट्री ली है. AIMIM यहां कई सीटों पर चुनाव लड़ रही है और ओवैसी खुद प्रचार की कमान संभाले हुए हैं.
पश्चिम बंगाल के चुनावी संग्राम में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी एंट्री ली है. AIMIM यहां कई सीटों पर चुनाव लड़ रही है और ओवैसी खुद प्रचार की कमान संभाले हुए हैं. इसी संग्राम पर मंगलवार को असदुद्दीन ओवैसी ने आजतक से खास बात की. ओवैसी ने साफ किया कि उनकी लड़ाई ममता और मोदी दोनों से है. असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हम सिर्फ 6 सीटों पर लड़ रहे हैं, ये हमारी शुरुआत है और हमें यकीन है कि हमारी पार्टी के लिए बंगाल में अच्छी जगह है. हमारे निशाने पर पीएम मोदी भी हैं और ममता बनर्जी भी हैं. ओवैसी ने कहा कि हमें समझौता करना नहीं आता, लड़ना ही आता है. ‘खुद को बड़ा हिन्दू दिखाने की रेस’ ओवैसी बोले कि सेक्युलर पार्टी मुझे अछूत समझती हैं, उन्हें लगता है कि मेरे साथ आने पर उनके हाथ से बहुसंख्यक का वोट खिसक जाएगा. इस वक्त राजनीति में यही रेस लग रही है कि सबसे बड़ा हिन्दू कौन है, आजकल की रैलियों में आप मुस्लिम शब्द नहीं सुनते हैं. ममता पर निशाना साधते हुए असदुद्दीन ओवैसी बोले कि आज के वक्त में ममता बनर्जी को जनता को बताना पड़ रहा है कि वो ब्राह्मण हैं. तमिलनाडु में भी ऐसा ही हो रहा है, बंगाल में चंडीपाठ पढ़ा जा रहा है. ‘खुद को मोदी से बड़ा हिन्दू बताना चाहती हैं ममता’ AIMIM सांसद ओवैसी ने कहा कि ममता बनर्जी को हिंदुओं को एकजुट करने की बात भी करनी चाहिए थी, उन्होंने मुसलमानों के लिए कुछ काम नहीं किया सिर्फ दिखावे का काम किया है. ममता खुद को मोदी से बड़ा हिन्दू बताना चाहती हैं, जबकि पीएम मोदी खुद को हिन्दू राष्ट्रवादी सिद्ध कर रहे हैं. पीएम मोदी के साथ मुस्लिम व्यक्ति की वायरल तस्वीर पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मेरे कहने के बाद जुल्फिकार को सामने आना पड़ा. जब मैंने बोला तो अमित शाह ने मुझे हिन्दू के साथ फोटो खिंचवाने की बात कर रहे थे, हमें तो कोई दिक्कत नहीं है. 'मैं एक ही सवाल कर रहा हूँ, आपके पास मुस्लिम MP क्यों नहीं है?,' असदुद्दीन ओवैसी (@asadowaisi) का पीएम मोदी से सवाल | @anjanaomkashyap #AsaduddinOwaisi #AIMIM pic.twitter.com/dD2lJvt72d
युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








