
फ्लाइट में सिगरेट का कश, बीच सड़क पर शराब... दोषी पाए जाने पर बॉबी कटारिया को हो सकती है ये सजा
AajTak
उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने देहरादून के एसएसपी को वायरल वीडियो के संबंध में जांच कर सम्बन्धित के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिया है. आरोपी बॉबी कटारिया के खिलाफ आईपीसी और आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज हुआ है.
सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर बॉबी कटारिया उर्फ बलवंत कटारिया का विवादों से पुराना नाता है. उसके कई विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर देखे जा सकते हैं. पहले फ्लाइट में सिगरेट पीते हुई वीडियो पर हंगामा बरपा और अब बीच सड़क शराब पीने वाला उसका वीडियो वायरल हो गया. इसके बाद उत्तराखंड पुलिस हरकत में आ गई. पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. आइए जानते हैं कि दोषी पाए जाने पर बॉबी को कितनी सजा हो सकती है?
दरअसल, उत्तराखंड पुलिस ने बॉबी कटारिया का शराबवाला वीडियो वायरल होने के बाद एक ट्वीट किया 'सोशल मीडिया पर कुछ व्यक्तियों द्वारा सड़क पर अतिक्रमण कर खुले में शराब पीने संबंधी वाइरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए अशोक कुमार, डीजीपी ने एसएसपी, देहरादून को वीडियो के संबंध में जांच कर सम्बन्धित के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है.' आरोपी बॉबी कटारिया के खिलाफ आईपीसी और आईटी एक्ट की निम्न धाराओं में मामला दर्ज हुआ है-
आईपीसी की धारा 290 भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 290 के मुताबिक, जो कोई भी इस संहिता द्वारा अन्यथा दंडनीय नहीं होने वाले किसी भी मामले में सार्वजनिक उपद्रव करता है, उसे दो सौ रुपये तक के जुर्माने से दंडित किया जाएगा.
सजा का प्रावधान दोषी पाए जाने वाले को दो सौ रुपये तक के जुर्माने से दंडित किया जाएगा.
आईपीसी की धारा 336 भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 336 के अनुसार, जो कोई भी उतावलेपन या उपेक्षापूर्वक ऐसा कोई कार्य करे, जिससे मानव जीवन या किसी की व्यक्तिगत सुरक्षा को ख़तरा हो, तो उसे अपराधी माना जाएगा.
सजा का प्रावधान दोषी पाए जाने वाले को किसी एक अवधि के लिए कारावास की सजा से दंडित किया जाएगा, जिसे तीन महीने तक बढ़ाया जा सकता है. या उस पर आर्थिक जुर्माना लगाया जाएगा, जो ढाई सौ रुपये तक हो सकता है. या फिर उसे दोनों तरह से दंडित किया जाएगा. यह एक जमानती और संज्ञेय अपराध है. यह किसी भी मजिस्ट्रेट द्वारा विचारणीय है. यह समझौता करने योग्य नहीं है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










