
फ्लाइट में विंडो सीट के लिए छिड़ी जंग! आपस में भिड़े यात्री, फिर...
AajTak
Fight In Plane: आपने ट्रेन या बस में विंडो सीट के लिए लोगों को लड़ते-झगड़ते हुए देखा होगा. लेकिन अब ऐसी ही घटना एक विमान के अंदर हुई है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें दो यात्री गाली-गलौज करते हुए एक-दूसरे पर थप्पड़ बरसा रहे हैं.
आपने ट्रेन या बस में विंडो सीट के लिए लोगों को लड़ते-झगड़ते हुए देखा होगा. लेकिन अब ऐसी ही घटना एक विमान के अंदर हुई है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें दो यात्री गाली-गलौज करते हुए एक-दूसरे पर थप्पड़ बरसा रहे हैं. बीच बचाव के लिए मजबूरन केबिन-क्रू को दखल देना पड़ा.
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना माल्टा (Malta) से लंदन (London) जा रही Ryanair Airline की एक फ्लाइट में पिछले हफ्ते हुई थी. स्टैनस्टेड एयरपोर्ट पर फ्लाइट में सवार दो यात्री सिटिंग अरेंजमेंट्स को लेकर आपस में भिड़ गए. फ्लाइट के अंदर 'जंग के मैदान' सा माहौल हो गया. दोनों को शांत कराने के लिए कुछ यात्री आगे आए, लेकिन वो नहीं माने.
बताया गया कि पहले विंडो सीट को लेकर दो यात्रियों के बीच कहासुनी हुई थी. मगर कुछ ही देर में ये कहासुनी हाथापाई में बदल गई और दोनों यात्री एक-दूसरे पर थप्पड़ और मुक्के बरसाने लगे. इस दौरान जमकर गाली-गलौज भी हुई. इस दौरान फलाइट के अंदर अफरातफरी फैल गई.
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- ब्रिटिश व्यक्ति अमेरिकी यात्री को अपनी विंडो सीट तक जाने नहीं दे रहा था. इसी को लेकर बहस शुरू हुई थी. फिर हाथापाई होने लगी. इसके चलते फ्लाइट दो घंटे लेट हो गई. हर कोई नाराज़ था. लोग चिल्ला रहे थे- लड़ाई मत करो, ऐसे कोई घर नहीं पहुंच पाएगा.
'ओपन द डोर मुझे बाहर निकलना है'
हालांकि, फ्लाइट में ऐसी घटनाएं होती रहती हैं. बीते दिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें टेकऑफ से पहले एक शख्स अपनी सीट से उठता है और 'ओपन द डोर चिल्लाते' हुए गेट की तरफ दौड़ जाता है. वह शख्स उस फ्लाइट से बाहर निकलना चाहता था. लोग उसे रोकने की कोशिश करते हैं. दूसरे यात्री ये दृश्य देखकर डर जाते हैं.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











