
फ्लाइट में युवक के पैर पर गिर गई थी चाय, अब हर्जाने के तौर पर मिले 58 लाख
AajTak
आयरलैंड के रहने वाले एक टीनेज युवक के साथ चार साल पहले एक फ्लाइट में हादसा हो गया था जिसके बाद इस लड़के की मां ने एयरलाइन्स पर केस कर दिया था. अब इस मामले में कोर्ट ने फैसला सुना दिया है और एयरलाइन्स को आदेश दिया गया है कि वो इस युवक की चोट के चलते उसे भारी-भरकम राशि प्रदान करे.
आयरलैंड के रहने वाले एक टीनेज युवक के साथ चार साल पहले एक फ्लाइट में हादसा हो गया था जिसके बाद इस लड़के की मां ने एयरलाइन्स पर केस कर दिया था. अब इस मामले में कोर्ट ने फैसला सुना दिया है और एयरलाइन्स को आदेश दिया गया है कि वो इस युवक की चोट के चलते उसे भारी-भरकम राशि प्रदान करे. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images) आयरलैंड के रहने वाले एमरे कराक्या के साथ डुबलिन से इस्तानबुल जाने वाली फ्लाइट में ये दुर्घटना हुई थी. वॉटरफोर्ड शहर में रहने वाले एमरे ने दावा किया उसके दाएं पैर पर केबिन क्रू की एक सदस्य ने खौलती हुई चाय गिरा दी थी जिसके बाद उसके पैर पर दाग बन गया है. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images) चार साल पहले हुई इस घटना के वक्त एमरे बुरी तरह घबरा गया था और उसे काफी दिनों तक दर्द होता रहा था. उस घटना के दौरान एमरे की उम्र सिर्फ 13 साल थी. जब इस लड़के की मां को इस बारे में पता चला तो उन्होंने टर्किश एयरलाइन्स पर केस ठोक दिया था. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images)
CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











