
फ्लाइट में चोरी हुई 7 लाख की ज्वेलरी, फिर खुला 100 से ज्यादा वारदातों को अंजाम देने वाले हवाई ज्वैलथीफ का राज
AajTak
एक साल के भीतर उसने हर तीसरे दिन फ्लाइट ली. 200 से ज़्यादा उड़ानें भरी. और जब भी किसी फ्लाइट से नीचे उतरा, उसके बैग में लाखों की ज्वेलरी और कीमती चीज़ें थी. मगर, वो कोई जादूगर या फिर किसी फिक्शन स्टोरी का किरदार नहीं, बल्कि एक ऐसा ज्वैलथीफ है, जिसकी करतूत ने दिल्ली के साथ-साथ देश भर के तमाम महानगरों की पुलिस को हलकान कर दिया था.
Crime Story of Jewel Thief Rajesh Kapoor: जब किसी चोर की बात होती है, तो आपके दिमाग में क्या ख्याल आता है. शायद आप किसी ऐसे किरदार की कल्पना करते हैं, जो किसी घर की दिवार फांदकर कीमती सामान चुरा लेता है. या फिर बस में किसी का पर्स मार लेता है. लेकिन जुर्म की जो दास्तान हम आपको बताने जा रहे हैं, ये कहानी है एक ऐसे शातिर चोर की जो फ्लाइट में सफर करता है और आसमान में चोरी करता है. यकीनन ये कहानी आपको हैरान कर देगी.
एक साल में 200 से ज्यादा फ्लाइट से सफर एक साल के भीतर उसने हर तीसरे दिन फ्लाइट ली. 200 से ज़्यादा उड़ानें भरी. और जब भी किसी फ्लाइट से नीचे उतरा, उसके बैग में लाखों की ज्वेलरी और कीमती चीज़ें थी. मगर, वो कोई जादूगर या फिर किसी फिक्शन स्टोरी का किरदार नहीं, बल्कि एक ऐसा ज्वैलथीफ है, जिसकी करतूत ने दिल्ली के साथ-साथ देश भर के तमाम महानगरों की पुलिस को हलकान कर दिया था. लेकिन अब उसकी इस कहानी पर फुल स्टॉप लग चुका है. कम से कम तब तक के लिए तो लग ही चुका है, जब तक कि वो सलाखों से बाहर नहीं आ जाता.
सौ से ज्यादा लोगों को बनाया शिकार इस देश में अब भी नामालूम कितने ही लोग होंगे, जिन्होंने अब तक फ्लाइट में उड़ना तो दूर एयरपोर्ट का मुंह तक नहीं देखा होगा, लेकिन ये कहानी है एक ऐसे चोर की, जो सिर्फ इसीलिए फ्लाइट से चलता था, ताकि वो हवा में उड़ते-उड़ते ही किसी मुसाफिर को टारगेट कर सके और उसकी कीमती चीज़ें झटक कर हवा में ही गुम हो जाए. वो अपने इस शातिर चाल में काफी हद तक कामयाब भी रहा और तकरीबन सौ से ज्यादा लोगों को सीधे हवा से ज़मीन पर ला पटका.
उनकी कीमती चीज़ें उड़ा लीं और उन्हें ऐसा झटका दिया जिसे वो शायद ही कभी भुला पाएंज. लेकिन अब दिल्ली पुलिस ने इस चोर को अपने जाल में फांस लिया है और साथ ही फंसा लिया है, उस ज्वेलर को भी, जो उससे चोरी की ज्वेलरी खरीद कर रातों-रात अमीर बनने की कोशिश में लगा था.
11 अप्रैल 2024, आईजीआई एयरपोर्ट, नई दिल्ली दिल्ली पुलिस को इस चोर की करतूतों की खबर तो लंबे समय से मिल रही थी, लेकिन ना तो इस चोर के बारे में उसे इस चोर के बारे में कोई जानकारी थी और ना ही उसका कोई सुराग ही था. लेकिन इसी बीच जब हैदराबाद की एक महिला ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट यानी आईजीआई पुलिस स्टेशन पर अपने हैंड बैग से करीब 7 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी चले जाने की एफआईआर दर्ज करवाई, तो पुलिस हरकत में आ गई. ये वारदात 11 अप्रैल की थी, जब हैदराबाद की उस महिला के हैंडबैग से किसी ने उसकी जूलरी उड़ा ली थी.
अमेरिकी यात्री ने भी दर्ज कराई थी चोरी की शिकायत इससे पहले इसी साल 22 फरवरी को भी दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर अमेरिका के रहने वाले एक मुसाफिर ने ऐसी ही शिकायत दर्ज करवाई थी, जब उसने बताया था कि उसके केबिन बैग से किसी ने 20 लाख रुपये की जूलरी चुरा ली. अब चूंकि एक के बाद एक चोरी के मामले सामने आ रहे थे, तो आईजीआई पुलिस ने इस केस की तफ्तीश के लिए अलग से एक टीम बनाई. पीड़ित लोगों की कहानी से लग रहा था कि उनके सामानों पर हाथ साफ करने वाला शख्स कोई एक ही आदमी हो सकता है, क्योंकि जिस तरीके से उन्हें टारगेट किया गया था, वो दोनों मामलों में सेम टू सेम था.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








