
'फोटो भेजो, नहीं तो मर जाऊंगा', प्रेमी की धमकी से घबराकर प्रेमिका ने पी लिया जहर, फिर...
AajTak
बरेली में प्रेमिका द्वारा फोटो ना भेजने से गुस्साए प्रेमी ने उसे सुसाइड की धमकी दी. प्रेमिका ने उसे 40 बार फोन किया. लेकिन उसने उठाया नहीं. घबराकर प्रेमिका ने जहरीला पदार्थ पी लिया. परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए. लेकिन अगले ही दिन प्रेमिका की मौत हो गई.
उत्तर प्रदेश के बरेली में प्रेमी के रूठ जाने पर प्रेमिका ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली. मामला इज्जत नजर थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि बरेली कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा का बैंक में काम करने वाले युवक के साथ अफेयर था. दोनों फोन पर घंटों बात किया करते थे. गुरुवार को प्रेमी ने प्रेमिका से WhatsApp पर फोटो मांगी. प्रेमिका ने फोटो देने से इनकार कर दिया.
प्रेमी बार-बार जिद करता रहा, लेकिन प्रेमिका ने उसे अपनी फोटो नहीं भेजी. प्रेमी ने उसे वीडियो कॉल पर भी बात करने को कहा. प्रेमिका उसके लिए भी इनकार कर दिया, जिससे प्रेमी नाराज हो गया. उसने फोन पर प्रेमिका को धमकी दी कि वह ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे देगा. फिर उसने फोन काट दिया. प्रेमिका उसे लगातार फोन करती रही. लेकिन प्रेमी ने उसका फोन नहीं उठाया. प्रेमिका ने उसे 40 बार कॉल किया. जब प्रेमी ने उसका एक बार भी फोन नहीं उठाया तो वह घबरा गई.
उसे लगा कि कहीं प्रेमी ने सच में ही सुसाइड ना कर लिया है. इसी बात से घबराकर प्रेमिका ने भी रात को घर में पड़ा जहरीला पदार्थ पी लिया. उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उससे हॉस्पिटल में लेकर गये. लेकिन हालत लगातार खराब होती गई. शुक्रवार को इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई. इस दौरान प्रेमी को भी प्रेमिका के जहर खाने की सूचना मिल गई. उसने मैसेज किया कि अगर तुम्हें कुछ हुआ तो तुम्हारे घर वालों को मार दूंगा.
फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस परिजनों का आरोप है की बैंककर्मी संचित अरोड़ा के उकसाने और उस पर दबाव बनाने पर ही लड़की आत्महत्या करने को मजबूर हुई. लड़की के अंतिम संस्कार के बाद पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्द कर लिया है. फिलहाल प्रेमी संचित अरोड़ा मौके से फरार है. पुलिस आरोपी प्रेमी की तलाश कर रही है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








