
फैजाबाद में BJP की हार से बौखलाने पर अयोध्यावासियों को गालियां देने वाला 'कंटेंट क्रिएटर' गिरफ्तार, कन्हैया कुमार को मार चुका है थप्पड़
AajTak
Crime News: हिंदू रक्षा दल से जुड़ा आरोपी दक्ष चौधरी उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक प्रत्याशी कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारकर चर्चा में आया था. थाना उस्मानपुर इलाके में दक्ष चौधरी ने चुनाव प्रचार करने निकले कन्हैया कुमार को फूल माला पहनाने के बहाने थप्पड़ जड़ दिया था.
UP News: फैजाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी की हार को लेकर अयोध्यावासियों को गाली देने वाले आरोपियों को गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हिंदू रक्षा दल से जुड़े आरोपियों में से एक दक्ष चौधरी कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारकर चर्चा में आया था.
दरअसल, लोकसभा चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी को सबसे बड़ा झटका उत्तर प्रदेश में लगा है. और इसमें भी फैजाबाद सीट पर, जिसके तहत राम नगरी अयोध्या भी आती है. यहां समाजवादी पार्टी अवधेश प्रसाद ने करीब 55 हजार वोटों से जीत दर्ज की है. अयोध्या सीट हारने पर कथित तौर पर हिंदू संगठनों से जुड़े लोग और तमाम हमख्याल सोशल मीडिया यूजर्स अगल-अलग तरीके से अपनी बात रख रहे हैं, हार जीत को लेकर अपने अपने दावे कर रहे हैं, तो उन्हीं में से कई लोग अयोध्या के मतदाताओं के लिए अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं.
सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मतदाताओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने की नीयत से अभद्र टिप्पणी की गई है. इसका तत्काल संज्ञान लेकर थाना टीला मोड पर केस दर्ज कर दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार लिया गया है. जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
दिनांक 06.06.24 को सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल हो रही एक वीडियो प्राप्त हुई जिसमे मतदाताओ की धार्मिक भावनाओ को आहत करने की नीयत से अभद्र टिप्पणी की गई है । ....1/2@Uppolice pic.twitter.com/GIyEIqnYNc
इससे पहले, हिंदू रक्षा दल से जुड़ा आरोपी दक्ष चौधरी उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक प्रत्याशी कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारकर चर्चा में आया था. थाना उस्मानपुर इलाके में दक्ष चौधरी ने चुनाव प्रचार करने निकले कन्हैया कुमार को फूल माला पहनाने के बहाने थप्पड़ जड़ दिया था.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








